
कोरोना कई नए शहरों में दे रहा दस्तक, कहां-कहां मिल चुके हैं मरीज... जानिए इनकी क्या है फॉरेन ट्रैवल हिस्ट्री
AajTak
कोरोना के नए वैरिएंट जेएन 1 को लेकर देशभर में अलर्ट है. अब यह वायरस देश के नए शहरों में भी एंट्री मार रहा है. दो दिन में ही एनसीआर के गाजियाबाद में दो मरीज मिल गए हैं. नोएडा में भी एक मरीज पाया गया है. यूपी के लखनऊ में एक बुजुर्ग महिला मरीज कोरोना संक्रमित मिली हैं.
कोरोनावायरस फिर वापसी कर रहा है. अब नए शहरों में भी मरीज मिलने के मामले सामने आ रहे हैं. एनसीआर के गाजियाबाद में फिर एक नया मरीज मिला है. नोएडा में भी एक मरीज मिलने से टेंशन बढ़ गई है. यूपी के ही लखनऊ में भी कोरोना संक्रमित मरीज पाया गया है. बिहार के पटना में दो नए मरीज मिले हैं. इन सभी मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री है. सरकार से लेकर प्रशासन तक अलर्ट है और लोगों को मास्क पहनने और भीड़-भाड़ इलाके में जाने से बचने की सलाह दे रहा है.
बता दें कि इससे पहले केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और गोवा में नए सब-वैरिएंट के कोविड मामले सामने आए हैं. गोवा में कोरोना के सैंपलों में सब-वैरिएंट जेएन.1 पाया गया है. लेकिन ये पुराने मामले हैं और अब एक्टिव नहीं हैं. इस तरह का पहला मामला 8 दिसंबर को केरल में पाया गया था, जिसके बाद केंद्र ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से निरंतर निगरानी बनाए रखने की सलाह दी थी. बेंगलुरु में छह दिन पहले एक मरीज की मौत हो गई थी.
गाजियाबाद में फिर मिला नया केस, दो एक्टिव केस हुए
यूपी के गाजियाबाद में एक और मरीज मिला है. 36 साल का मरीज विजयनगर में रहता है. दो दिन पहले ही गाजियाबाद में शास्त्री नगर में एक बीजेपी पार्षद संक्रमित था. परिवार के सदस्य की दुबई से लौटने की ट्रैवल हिस्ट्री है. स्वास्थ्य विभाग कोविड संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों की पहचान और उनकी जांच में जुटा है. संक्रमित मरीजों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे जा रहे हैं.
नोएडा में भी पाया गया संक्रमित
वहीं, नोएडा में कोरोना के नए वेरिएंट JN.1 संक्रमित मरीज मिला है. 42 साल का मरीज नेपाल से लौटा था और यहां नोएडा के सेक्टर-36 का रहने वाला है. दिल्ली से सटे गुरुग्राम में काम करता है. स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लेकर जीनोम सिक्वेंसिंग की जांच के लिए भेज दिए हैं. स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल और अन्य स्वास्थ्य केंद्र में संदिग्ध मरीजों की जांच करने के निर्देश जारी किए हैं. संदिग्ध मरीजों की जांच के लिए जिला अस्पताल में अलग काउंटर बनाया गया है. फिलहाल, यहां एंटीजन जांच चल रही है. स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि पॉजिटिव केस आने पर आरटीपीसीआर जांच की जाएगी. निजी अस्पतालों में भी पॉजीटिव केस आने पर तुरंत सूचना देने के निर्देश जारी किए गए हैं. स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि तैयारी को लेकर जल्द ही जिला अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों में मॉक ड्रिल कराई जाएगी.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











