
कोरोना: इजरायल ने अपने नागरिकों पर लगाई भारत और छह अन्य देशों में जाने पर रोक
AajTak
इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय और स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से संयुक्त प्रेस रिलीज जारी की गई. जिसमें कहा गया कि इजरायल के नागरिकों को यूक्रेन, ब्राजील, इथोपिया, साउथ अफ्रीका, इंडिया, मेक्सिको और टर्की जाने पर मनाही है.
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों का हवाला देते हुए. इजरायल ने अपने नागरिकों को भारत और अन्य छह देशों में जाने से रोक लगा दी है. शुक्रवार को इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय और स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से संयुक्त प्रेस रिलीज जारी की गई. जिसमें कहा गया कि इजरायल के नागरिकों को यूक्रेन, ब्राजील, इथोपिया, साउथ अफ्रीका, इंडिया, मैक्सिको और टर्की जाने पर मनाही है. यह आदेश तीन मई से लागू होगा और 16 मई तक जारी रहेगा. गैर इजरायली लोगों को इन मुल्कों में जाने की आजादी रहेगी बशर्ते उन्हें इन देशों में हमेशा के लिए रुकने का अपना प्लान बताना होगा. यह नियम उन लोगों पर लागू नहीं होगा जो लोग 12 घंटे से ज्यादा समय के लिए इन देशों में से किसी एक में ट्रांजिट एयरपोर्ट पर रुकेंगे. इजरायली सरकार ने अपने स्वास्थ्य और आंतरिक मंत्रियों को विशेष मामलों की समीक्षा करने के लिए एक अपील समिति के प्रमुख वाला पैनल नियुक्त करने को कहा है.
इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वे ईरान से बातचीत कर रहे हैं और होर्मुज स्ट्रेट की उसके साथ संयुक्त निगरानी करेंगे. एक महीने से ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है. दुनियाभर के मीडिया आउटलेट्स ये कयास लगा रहे हैं कि ट्रंप की तैयारी होर्मुज स्ट्रेट पर बड़े हमले की है. जहां ईरान ने नाकाबंदी की हुई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.










