
कोयंबटूर बम विस्फोट केस में 29 साल बाद पुलिस को मिली कामयाबी, मुख्य आरोपी सादिक को गिरफ्तार
AajTak
कोयंबटूर निवासी सादिक कई उपनामों का इस्तेमाल करता था और जिनमें राजा, दर्जी राजा, वालारंथा राजा, शाहजहाँ अब्दुल मजीद मकंदर और शाहजहाँ शेख शामिल आदि हैं. इसके अलावा सादिक कई मामलों में वांछित था.
Coimbatore Bomb Blast 1998 Main Accused Arrested: तमिलनाडु पुलिस के आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) ने 1998 के कोयंबटूर बम विस्फोट मामले के मुख्य आरोपी सादिक को गिरफ्तार कर लिया है. इस विस्फोट में 58 लोग मारे गए थे और 250 अन्य घायल हुए थे. गुरुवार को पुलिस ने बताया कि आरोपी पुलिस को लगभग तीन दशक से चकमा दे रहा था.
तमिलनाडु ATS के मुताबिक, आरोपी राज्यभर में सांप्रदायिक हत्याओं के मामलों का भी एक प्रमुख आरोपी है. वह 29 साल से फरार चल रहा था और 1996 के बाद से उसे कभी गिरफ्तार नहीं किया जा सका था.
एटीएस ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया कि विशिष्ट और विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए, आतंकवाद निरोधी दस्ते और कोयंबटूर सिटी पुलिस की एक विशेष टीम ने कर्नाटक के विजयपुरा जिले में आरोपी को धर दबोचा.
कोयंबटूर निवासी सादिक कई उपनामों का इस्तेमाल करता था और जिनमें राजा, दर्जी राजा, वालारंथा राजा, शाहजहाँ अब्दुल मजीद मकंदर और शाहजहाँ शेख शामिल आदि हैं. इसके अलावा सादिक कई मामलों में वांछित था.
- साल 1996 में कोयंबटूर में हुए पेट्रोल बम हमले का भी आरोपी है, जिसमें जेल वार्डन बूपालन की मौत हो गई थी.
- साल 1996 में ही नागोर में हुए सईथा हत्याकांड में भी उसका नाम आया था.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










