
कोबरा को पूंछ पकड़कर लटकाया तो उगल दिए एक के बाद एक 10 अंडे, वीडियो
AajTak
महराष्ट्र के चंद्रपुर से एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हुआ है. जहां पर एक जहरीला कोबरा सांप एक के बाद एक 10 मुर्गी के अंडों को निगल गया. बताया जा रहा कि रात के समय कोबरा एक घर के अंदर घुस गया और उसने मुर्गी के अंडों को निगलना शुरू कर दिया.
महराष्ट्र के चंद्रपुर से एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हुआ है. जहां पर एक जहरीला कोबरा सांप एक के बाद एक 10 मुर्गी के अंडों को निगल गया. बताया जा रहा कि रात के समय कोबरा एक घर के अंदर घुस गया और उसने मुर्गी के अंडों को निगलना शुरू कर दिया. जब सर्पमित्र ने कोबरा को पकड़ा तो उसने अंडों उगलना शुरू कर दिया. इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान रह गया. यह घटना है चंद्रपुर जिले के मूल तहसील के कोसंबी गांव की है. दरअसल गांव में रहने वाले पवन लोनबले के घर करीब रात के 8 बजे एक जहरीला कोबरा सांप घुस आया. उसके घर के एक कोने में मुर्गी अपने अंडों पर बैठी हुई थी. कोबरा मुर्गी को अपना शिकार बनाने के लिए आगे बढ़ने लगा. सांप को देख मुर्गी अपने अंडे छोड़ भाग गई. फिर कोबरा ने मुर्गी के अंडों को निगल लिया. चंद्रपुर में एक कोबरा सांप को मुर्गी के अंडे चुरा कर खाना काफी महंगा पड़ गया. जहरीले कोबरा ने मुर्गी के 10 अंडो को निगल लिया फिर एक के बाद एक अंडे को अपने पेट से बाहर निकालने लगा. यह वीडियो हर किसी को हैरान कर देगा. pic.twitter.com/CXVcoLax2X मुर्गी के जोर जोर से फड़फड़ाने की आवाज सुनकर घर के सभी लोग वहां पहुंचे और कोबरा को देखकर हर किसी की सांसें रुक गईं. कोबरा एक एक कर मुर्गी के अंडों को निगलता जा रहा था. परिवार के किसी सदस्य इस घटना का वीडियो बना लिया और सर्पमित्र को फोन कर इस घटना की जानकारी दी.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












