
कोटा: NEET की तैयारी कर रही UP की छात्रा 8 दिन से लापता, टेस्ट देने निकली थी
AajTak
Kota Girl Student Missing: 20 वर्षीय छात्रा 21 अप्रैल को सुबह 7:00 बजे पीजी से टेस्ट देने की कहकर निकली थी लेकिन व वापस नहीं लौटी. छात्रा के लापता होने पर मकान मालिक रुक्मिणी बाई ने पुलिस थाने में 23 अप्रैल को मुकदमा दर्ज कराया था.
राजस्थान की कोचिंग नगरी कहा जाने वाला कोटा एक बार फिर लापता छात्रा को लेकर चर्चा में है. कोटा के अनंतपुरा इलाके में रहकर अंडरग्रेजुएट मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम यानी नीट की तैयारी करने वाली एक कोचिंग छात्रा पिछले 8 दिन से लापता है. पुलिस मामले की जांच कर रही है लेकिन छात्रा का अभी तक कोई सुराग नहीं हाथ नहीं लगा है. हालांकि परिजनों ने तीन दिन पहले ही रिपोर्ट दर्ज करवाई थी.
नीट की तैयारी के लिए यूपी से कोटा आई थी छात्रा
यूपी के कुशीनगर की रहने वाली छात्रा पिछले एक साल से कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रही है. लापता छात्रा का नाम तृप्ति सिंह (20) अप्रैल 2023 में कोटा आई थी. बताया जा रहा है कि छात्रा ने हाल ही में किराये का कमरा भी बदला था और गोबरिया बावड़ी में पीजी में रह रही थी.
21 अप्रैल को सुबह कोचिंग के लिए निकली थी छात्रा
मिली जानकारी के अनुसार, छात्रा 21 अप्रैल को सुबह 7:00 बजे पीजी से टेस्ट देने की कहकर निकली थी लेकिन व वापस नहीं लौटी. छात्रा के लापता होने पर मकान मालिक रुक्मिणी बाई ने पुलिस थाने में 23 अप्रैल को मुकदमा दर्ज कराया था. पुलिस निरीक्षक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि कोचिंग छात्रा तृप्ति सिंह पुत्री रविंद्र सिंह निवासी थारू आडीह (दुबे टोला) हाटा कुशीनगर उत्तर प्रदेश, हाल कोटा के गोबरिया बावड़ी ट्रांसपोर्ट नगर स्थित पीजी में रह रही थी छात्रा के परिजन भी कोटा पहुंच चुके हैं, छात्रा का मोबाइल बंद आ रहा है.
राजस्थान से वृंदावन गई पुलिस की एक टीम

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












