
कोटा स्टूडेंट्स को बड़ी राहत! सस्ती होगी पढ़ाई, हॉस्टल और कोचिंग सेंटर के लिए जारी हुए ये 7 नियम
AajTak
Kota New Guidelines: नई गाइडलाइंस के तहत, कोटा के 4,000 हॉस्टलों में अब छात्रों से सिक्योरिटी और कॉशन मनी नहीं ली जाएगी. पहले यह शुल्क हॉस्टल में एडमिशन के समय लिया जाता था और साल के अंत में वापस किया जाता था. लेकिन अब छात्रों को यह अतिरिक्त वित्तीय बोझ नहीं उठाना पड़ेगा.
Kota New Guidelines: कोटा को राजस्थान का कोचिंग हब कहा जाता है. इंजीनियर और डॉक्टर बनने का सपना लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में छात्र कोटा में JEE-NEET की कोचिंग लेने पहुंचते हैं. कोटा में गरीब परिवार से आने वाले छात्र जेईई-नीट क्रैक करने के साथ आर्थिक दबाव भी झेलते हैं. इसी को कम करने के लिए लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है. प्रशासन, कोटा में रहना सस्ता करने जा रहा है. अब छात्रों से हॉस्टलों में अब छात्रों से सिक्योरिटी और कॉशन मनी 4,000 रुपये नहीं लिए जाएंगे.
आगामी शैक्षणिक सत्र 2025-26 से पहले, जिला प्रशासन ने "कोटा केयर्स" अभियान के तहत कोचिंग सेंटरों और हॉस्टलों के लिए नई गाइडलाइंस जारी की हैं. अधिकारियों के अनुसार, इस अभियान का उद्देश्य कोटा में आने वाले छात्रों के लिए रहने का खर्च कम करना और उन्हें बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है.
हॉस्टलों में सिक्योरिटी और कॉशन मनी खत्म नई गाइडलाइंस के तहत, कोटा के 4,000 हॉस्टलों में अब छात्रों से सिक्योरिटी और कॉशन मनी नहीं ली जाएगी. पहले यह शुल्क हॉस्टल में एडमिशन के समय लिया जाता था और साल के अंत में वापस किया जाता था. लेकिन अब छात्रों को यह अतिरिक्त वित्तीय बोझ नहीं उठाना पड़ेगा.
हॉस्टल के लिए अन्य नए नियम:
1. ₹2,000 तक का मेंटेनेंस शुल्क लिया जा सकेगा. 2. सभी हॉस्टलों में एंटी-हैंगिंग सुसाइड सीलिंग फैन अनिवार्य किए गए हैं. 3. हॉस्टल स्टाफ के लिए गेटकीपर ट्रेनिंग अनिवार्य होगी. 4. सीसीटीवी कैमरे और बायोमेट्रिक सिस्टम लगाना जरूरी होगा. 5. रात में मैनुअल उपस्थिति दर्ज करनी होगी. 6. हॉस्टलों में मनोरंजन क्षेत्र भी बनाए जाएंगे. 7. अभिभावकों को सभी भुगतानों की रसीदें दी जाएंगी.
छात्रों के लिए विशेष सुविधाएं छात्रों को चंबल रिवरफ्रंट और ऑक्सीजन जोन पार्क में फ्री एंट्री मिलेगा. इसके अलावा, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर "कोटा केयर्स हेल्पडेस्क" स्थापित किया जाएगा, जिससे छात्रों को सहायता मिलेगी.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











