
कोच्चि में वॉटर अथॉरिटी का फटा टैंक, 1 करोड़ लीटर पानी फैलने से शहर में जलभराव
AajTak
केरल के कोच्चि के थाम्मनम इलाके में वॉटर अथॉरिटी का 1.35 करोड़ लीटर क्षमता वाला टैंक आज सुबह फट गया. हादसे में करीब दस घर जलभराव में डूब गए और कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. टैंक के फटने से कोच्चि शहर के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति बाधित हो गई.
केरल के कोच्चि में थाम्मनम इलाके में आज सुबह वॉटर अथॉरिटी का एक टैंक फट गया. यह टैंक 1.35 करोड़ लीटर की क्षमता वाला था. टैंक के फटने के कारण इलाके में जलभराव हो गया. टैंक के पीछे के करीब दस घर पानी में डूब गए. पानी के तेज बहाव से दीवारें गिर गईं और कुछ वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए.
यह कॉर्पोरेशन के 45वें डिवीजन का पानी का टैंक था, जो गिर गया. हादसे के वक्त टैंक में 1.15 करोड़ लीटर पानी मौजूद था. टैंक में दो चेंबर थे और इनमें से एक चेंबर की दीवार गिर गई.
यह हादसा सुबह जल्दी होने के कारण, लोगों को देर से पता चला, जिससे मुश्किलें दुगनी हो गईं. घटनास्थल पर अधिकारी और जनप्रतिनिधि पहुंचे. यह टैंक कोच्चि शहर के कई हिस्सों में पानी की आपूर्ति करता है.
आज शहर में आपूर्ति बाधित
दुर्घटना के कारण आज शहर में पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी. टैंक में मौजूद 1.15 करोड़ लीटर पानी तेजी से आसपास के इलाके में फैल गया, जिससे भारी जलभराव और क्षति हुई.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










