
कोकीन मामले में पामेला गोस्वामी की गिरफ्तारी पर बोली BJP- टीएमसी के इशारे पर झूठे मामले में फंसाया
AajTak
इस मसले पर बीजेपी सांसद लॉकेट चटर्जी ने पामेला गोस्वामी की गिरफ्तारी के खिलाफ कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की. लॉकेट ने कहा कि पुलिस ने पामेला को टीएमसी के इशारे पर झूठे मामले में फंसाया है. लॉकेट ने यह भी कहा कि पार्टी इस मामले को गंभीरता से देख रही है और पार्टी बिना किसी डर के इस मामले का सामना करेगी.
पश्चिम बंगाल में बीजेपी युवा मोर्चा की महिला नेता पामेला गोस्वामी (BJP Pamela Goswami) को कोकीन रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. कोलकाता पुलिस ने पामेला गोस्वामी को 90 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया है. जिसकी कीमत करीब 10 लाख रुपए है. पामेला के साथ उनके सहयोगी प्रबीर डे को भी गिरफ्तार किया गया है. बीजेपी से जुड़ीं पामेला की गिरफ्तारी के बाद सियासत तेज हो गई है. हालांकि, आरोपी बीजेपी नेता ने कहा है कि मुझे गलत फंसाया गया है. पुलिस ने पामेला के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया है.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











