
कोई AK-47 लेकर छत पर चढ़ा, किसी ने किया सुसाइड... पाकिस्तान में महंगी बिजली बनी आफत
AajTak
पाकिस्तान में बिजली के बढ़े हुए बिलों को लेकर लोग सड़कों पर उतर आए हैं. बिजली की बढ़ी हुई दरों के खिलाफ लोग सार्वजनिक तौर पर बिल जलाकर विरोध जता रहे हैं. पाकिस्तान में बीते दिनों बिजली की दरों में बदलाव किया गया था. सरकार ने अलग-अलग रिहायशी इलाकों में बिजली की दरें 30 फीसदी तक बढ़ा दी थीं.
पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में इस समय हाहाकार मचा हुआ है. देश में बेतहाशा अस्थिरता के बीच महंगाई और बेरोजगारी ने लोगों की कमरतोड़ दी है. हालात ये है कि अब बिजली के बढ़े हुए बिल को लेकर लोग खुदकुशी करने लगे हैं. ताजा मामला पंजाब प्रांत का है, जहां एक युवक ने बिजली के बिल को लेकर आत्महत्या कर ली. वहीं, बिजली के बढ़े हुए बिल से नाराज एक शख्स एके-47 लेकर छत पर जा बैठा.
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के रहने वाले 35 साल के मुहम्मद हमजा का बिजली का बिल 40,000 पाकिस्तानी रुपये था, जिसके बाद उसने आत्महत्या कर ली. परिवार का कहना है कि वह पहले ही कर्जे में दबा हुआ था, जिसकी वजह से बहुत परेशान था. पाकिस्तान में आसमान छूती महंगाई से हर कोई वाकिफ है. लेकिन पहले से ही कर्ज के बोझ में दबे हमजा के बिजली के बढ़े हुए बिल ने उसकी हिम्मत तोड़ दी.
मुहम्मद हमजा के घर में उनके दो छोटे-छोटे बच्चे भी हैं. पंजाब प्रांत के खैबर पख्तूनख्वाह के रहने वाले हमजा बिजली के बढ़े हुए बिल को लेकर मानसिक तनाव में था. कहा जा रहा है कि वह पहले ही बेतहाशा कर्जे में दबा हुआ था. ऊपर से 40,000 पाकिस्तानी रुपये के बिजली के बिल को देखकर हमजा ने आत्महत्या कर ली.
पुलिस ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की पूरी जांच की जाएगी. बिजली के बेतहाशा बिल को देखकर हमजा ने आत्महत्या कर ली.
एके-47 लेकर छत पर चढ़ा शख्स
पंजाब प्रांत के खैबर पख्तूनख्वाह में बिजली के बढ़े हुए बिल को लेकर एक शख्स एके-47 लेकर छत पर चढ़ गया. शुरुआत में इस शख्स ने बिजली ऑफिस को उड़ाने की धमकी दी. लेकिन कंपनी के कर्मचारियों ने उसे समझाने की कोशिश की. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.










