
कोई स्पीकर बना, किसी को मिला मंत्री पद... दिल्ली से मध्य प्रदेश भेजे गए नेताओं का क्या हुआ?
AajTak
बीजेपी ने हालिया चुनाव में दिल्ली से आठ नेताओं को मध्य प्रदेश भेजा था. आठ में से छह नेता चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचने में सफल रहे तो वहीं दो को हार मिली थी. यहां जानिए विधानसभा चुनाव में विजयी रहे दिल्ली से मध्य प्रदेश भेजे गए नेताओं का क्या हुआ?
मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने तीन केंद्रीय मंत्रियों समेत सात सांसदों और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को सियासी रणभूमि में उतार दिया था. कैलाश विजयवर्गीय तो जीते ही, चुनावी रणभूमि में उतरे सात में से पांच सांसद भी चुनावी बाजी जीतकर विधानसभा पहुंचने में सफल रहे थे जबकि दो सांसद चुनाव हार गए थे. चुनाव नतीजों के बाद बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायकों के सियासी फ्यूचर को लेकर कयासों का दौर तेज हो गया था. विधायकी का चुनाव जीते नेता संसद की सदस्यता छोड़ेंगे या विधानसभा की? अगर संसद की सदस्यता छोड़ विधानसभा में बने रहते हैं तो नई सरकार में इनकी भूमिका क्या होगी?
नरेंद्र सिंह तोमर और प्रह्लाद पटेल के नाम तो सीएम के लिए भी रेस में शामिल माने जा रहे थे. अब जबकि नए सीएम के साथ ही नई सरकार के मंत्रियों को लेकर भी तस्वीर साफ हो चुकी है, आइए नजर डालते हैं दिल्ली से मध्य प्रदेश भेजे गए नेताओं पर. दिल्ली से मध्य प्रदेश भेजे गए नेताओं का क्या हुआ?
कोई बना स्पीकर, किसी को मिला मंत्री पद
जिन आठ नेताओं को दिल्ली से मध्य प्रदेश भेजा गया था, उनमें तीन केंद्रीय मंत्रियों समेत सात सांसदों के नाम थे. राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को भी बीजेपी ने विधानसभा चुनाव का टिकट दिया था. सात में से पांच सांसद चुनावी बाजी जीतकर विधानसभा पहुंचे तो वहीं दो को मात खानी पड़ी. चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचने वाले छह नेताओं में से कोई स्पीकर बना तो किसी को मोहन यादव की कैबिनेट में मंत्री पद मिला. कुछ नेता खाली हाथ भी रह गए. आइए, नजर डालते हैं किसे क्या मिला.
नरेंद्र सिंह तोमरः मध्य प्रदेश में बीजेपी की जीत के बाद ग्वालियर चंबल संभाग के दिग्गज नरेंद्र सिंह तोमर का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए भी चर्चा में था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में कृषि मंत्री रहे नरेंद्र सिंह तोमर दिमनी विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए हैं. तोमर मध्य प्रदेश विधानसभा के स्पीकर बनाए गए हैं.
प्रह्लाद सिंह पटेलः अटल बिहारी वाजपेयी से लेकर नरेंद्र मोदी तक, बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकारों में मंत्री रहे पांच बार के सांसद प्रह्लाद सिंह पटेल भी सीएम की रेस में थे. नरसिंहपुर सीट से विधानसभा पहुंचे प्रह्लाद सिंह पटेल को मोहन यादव के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में बतौर कैबिनेट मंत्री शामिल किया गया है.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.



