
कोई सेल्फी तो कोई रील बनाने में डूबा, महाराष्ट्र में चार और यूपी में दो की मौत
AajTak
महाराष्ट्र और यूपी में सेल्फी और इंस्टाग्राम रील के चक्कर में 6 युवकों की जान चली गई. महाराष्ट्र के चंद्रपुर में सेल्फी लेने के दौरान जहां चार युवकों की डूबने से मौत हो गई वहीं यूपी के इटावा में रील बनाने के चक्कर में दो युवक नदी में डूब गए. इटावा में एक युवक का शव मिल गया जबकि दूसरे का शव ढूंढा जा रहा है.
सेल्फी लेने और रील बनाने के चक्कर में आज के युवा अपनी जान को भी खतरे में डालने से बाज नहीं आते हैं. यही वजह है कि महाराष्ट्र के चंद्रपुर में जहां सेल्फी लेने के चक्कर में चार युवक तालाब में डूब गए तो वहीं इटावा में रील बनाने के चक्कर में दो की मौत हो गई.
महाराष्ट्र के चंद्रपुर में सेल्फी लेने के चक्कर में चार युवक तालाब में डूब गए. घटना नागभीड तहसील के घोड़ाज़ारी तालाब की है. वरोरा तहसील के 8 युवक बारिश का आनंद उठाने के लिए घोड़ाज़ारी तालाब के पास गए थे, इनमें से एक युवक का तालाब किनारे सेल्फी लेते वक्त पैर फिसल गया जिससे वो तालाब में गिर गया. उसे बचाने के लिए उसके 3 दोस्त एक-एक कर तालाब में उतरे , लेकिन वो तीनों भी तालाब में डूब गए.
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और आपदा राहत टीम तुरंत मौके पर पहुंची. फिलहाल स्थानीय मछुआरों की मदद से शव की तलाश की जा रह है. तलाशी अभियान के लिए जिला मुख्यालय से और बचाव दल भी भेजा गया है. मृतकों में 26 साल के मनीष श्रीरामे, 27 साल के धीरज झाड़े, 25 साल के संकेत मोडक और 17 साल के चेतन मानदाडे शामिल हैं.
इटावा में जानलेवा बनी इंस्टाग्राम रील
वहीं दूसरी घटना यूपी के इटावा जिले की है. इकदिल थाना क्षेत्र के सिंगर नदी में आज दो नाबालिग नदी में डूब गए, जिनमें एक का शव बरामद हो गया है और दूसरे की तलाश जारी है. दोनों लड़के अपने ननिहाल आए थे.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.











