
'कोई शक नहीं, वापस आऊंगी...', वेनेजुएला में राष्ट्रपति पद के लिए ये नाम सबसे आगे
AajTak
वेनेजुएला में अमेरिकी हमले के बाद नेतृत्व का संकट पैदा हो गया है. अमेरिकी सैनिकों ने राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी को किडनैप कर लिया है. इसके बाद वेनेजुएला के अगले राष्ट्राध्यक्ष को लेकर कई चर्चाएं हो रही हैं. नोबेल विजेता 58 साल की मारिया कोरिना मचाडो इस रेस में सबसे आगे हैं.
वेनेजुएला में अमेरिकी ऑपरेशन के बाद नोबेल पुरस्कार विजेता एक्टिविस्ट मारिया कोरिना मचाडो का नाम चर्चा में है. मारिया कोरिना मचाडो (María Corina Machado) वेनेजुएला की सबसे प्रमुख विपक्षी नेता हैं. वह लिबरल पॉलिटिशियन हैं और लंबे समय से ह्यूगो शावेज और निकोलस मादुरो की सरकारों के खिलाफ लोकतंत्र और फ्रीडम की लड़ाई लड़ रही हैं.
वेनेजुएला में अमेरिकी ऑपरेशन के बाद पॉवर वैक्युम पैदा हो गया है. राष्ट्रपति मादुरो को 'पकड़ने' के बाद अमेरिकी अटॉर्नी पाम बोंडी ने कहा है कि मादुरो पर मुकदमा चलेगा. इसके बाद अब अमेरिका में ये सवाल पैदा हो गया है कि अमेरिका वेनेजुएला का लीडरशिप किसे सौंपेगा.
अमेरिकी ऑपरेशन के बाद मारिया कोरिना मचाडो ट्रांजिशन गवर्नमेंट या नई राष्ट्रपति की सबसे मजबूत दावेदार हैं. वो ट्रंप की वेनेजुएला पॉलिसी को पूरी तरह सपोर्ट करती हैं और प्राइवेटाइजेशन, अमेरिकी निवेश की बात करती हैं. कुछ लोग उन्हें "वेनेजुएला की आयरन लेडी" कहते हैं. अगर मादुरो शासन गिरता है, तो मचाडो किसी भी नई व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति होंगी.
वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो ने दिसंबर में कहा था कि निकोलस मादुरो के शासन के दिन गिने-चुने हैं. उन्हें नॉर्वे में नोबेल शांति पुरस्कार मिलने से कुछ दिन पहले ही वेनेजुएला से चुपके से बाहर निकाला गया था.
मचाडो 58 साल की हैं, उनका जन्म एक अमीर परिवार में हुआ था और वह पहली बार 2010 में नेशनल असेंबली के लिए चुनी गई थीं. सीएनएन ने एक रिपोर्ट में कहा है कि एक बार मादुरो के पूर्ववर्ती ह्यूगो शावेज का एक राष्ट्रीय टेलीविजन पर मचाडो से सामना हुआ था, तब मचाडो ने उनकी नीतियों की आलोचना करते हुए कहा था कि "जब्त करना चोरी करना है."
यह भी पढ़ें: आधे घंटे का ऑपरेशन, अटैक और अफरातफरी... कैसे वेनेजुएला के राष्ट्रपति को पत्नी समेत उठा ले गया अमेरिका!

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








