
कोई घोड़े पर सवार तो कोई पैदल चल पड़ा वोट डालने... देखें हरियाणा चुनाव की जिंदादिल तस्वीरें
AajTak
हरियाणा विधानसभा चुनाव में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा है. कोई घोड़े पर सवार होकर तो कोई पैदल चलते हुए वोट डालने पहुंचा, जिससे चुनावी प्रक्रिया में एक खास रंग नजर आया. राज्य भर में 90 सीटों पर मतदान हो रहा है और हरियाणा के लोग बड़े जोश और जिंदादिली के साथ लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं.
हरियाणा विधानसभा चुनाव में मतदाताओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है. किसी ने घोड़े पर सवार होकर तो किसी ने पैदल चलकर मतदान केंद्रों का रुख किया. राज्य भर में मतदान के दौरान लोगों ने अपने अनोखे अंदाज से लोकतंत्र का जश्न मनाया, जिससे चुनावी माहौल और भी जीवंत हो उठा.
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान जारी है. वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी. हरियाणा चुनाव के लिए BJP ने 90 में से 89 सीटों पर कैंडिडेट खड़े किए हैं. कांग्रेस ने भी 89 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं. CPM एक सीट पर चुनाव लड़ रही है. JJP-आजाद समाज पार्टी गठबंधन 78 सीटों पर चुनाव लड़ रही है.
इनमें से JJP ने 66 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि 12 सीटें ASP को दी गई हैं. ILND 51 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि उसने अपनी सहयोगी BSP को 35 सीटें दी हैं. वहीं, आम आदमी पार्टी ने 88 सीटों पर दांव लगाया है.
मतदाता सुबह-सुबह मतदान केंद्रों की ओर निकल पड़े. कुछ लोग पारंपरिक अंदाज में नजर आए. भाजपा सांसद नवीन जिंदल हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपना वोट डालने के लिए घोड़े पर सवार होकर कुरुक्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे. कुछ बुजुर्ग और युवा पैदल मतदान केंद्रों तक पहुंचे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.










