
कोई क्रिकेट से, कोई अफसरी छोड़ तो कोई सिनेमा से आया... बिहार सीरीज में आज बात ऑफबीट नेताओं की
AajTak
कोई क्रिकेट छोड़कर, तो कोई सिनेमा की चकाचौंध भरी दुनिया छोड़कर आया तो कोई संयुक्त राष्ट्र संघ की नौकरी, अफसरी छोड़कर. बिहार सीरीज में आज बात करेंगे ऐसे ही ऑफबीट नेताओं की, जो अलग-अलग फील्ड और बैकग्राउंड से सियासत में आए हैं.
बिहार में इसी साल अक्टूबर-नवंबर तक विधानसभा के चुनाव हैं और चुनावी साल में राजनेताओं की भरमार है. कुछ पुराने कद्दावर नए सिरे से खुद को साबित करने, स्थापित करने की कोशिश में हैं. वहीं ऐसे नेताओं की भी कमी नहीं जो थे तो दूसरी फील्ड में, लेकिन अब राजनीति में अपनी राह तलाश रहे हैं. कोई क्रिकेट छोड़कर, तो कोई सिनेमा की चकाचौंध भरी दुनिया छोड़कर आया तो कोई संयुक्त राष्ट्र संघ की नौकरी, अफसरी छोड़कर. बिहार सीरीज में आज बात करेंगे ऐसे ही ऑफबीट नेताओं की, जो अलग-अलग फील्ड और बैकग्राउंड से सियासत में आए हैं.
तेजस्वी यादव
बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के छोटे पुत्र हैं. साल 2015 के बिहार चुनाव में पहली बार विधानसभा पहुंच सियासी सफर का आधिकारिक आगाज करने वाले तेजस्वी यादव राजनीति के मैदान में उतरने से पहले क्रिकेट की दुनिया में अपना करियर बनाने की कवायद में जुटे थे. साल 2013 में क्रिकेट को अलविदा कहने वाले तेजस्वी दिल्ली की अंडर-15, अंडर-17 और अंडर-19 टीमों का हिस्सा रहे हैं. वह 2008 का अंडर-19 विश्वकप जीतने वाली टीम में भी स्टैंडबाई प्लेयर के रूप में थे.
तेजस्वी 2008 से 2012 तक आईपीएल में भी दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) का हिस्सा रहे हैं. 2009 में झारखंड के लिए डेब्यू करने वाले तेजस्वी ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट के एक मैच में 20 और दो लिस्ट ए मुकाबलों में 14 रन बनाए. तेजस्वी चार टी-20 मुकाबले भी खेले. तेजस्वी ने एक टीवी इंटरव्यू के दौरान खुद यह दावा किया था कि विराट कोहली भी उनकी कप्तानी में खेले हैं. तेजस्वी यादव ने एज ग्रुप क्रिकेट दिल्ली की ओर से ही खेले हैं, जहां से विराट कोहली भी खेलते थे.
तेजस्वी ने लिगामेंट की चोट के बाद साल 2013 में क्रिकेट को अलविदा कह राजनीति में अपने परिवार की विरासत आगे बढ़ाने का फैसला लिया. साल 2010 में आरजेडी के लिए चुनाव प्रचार करने वाले तेजस्वी 2015 में पार्टी के सिंबल पर चुनाव मैदान में उतरे और जीतकर डिप्टी सीएम बने. वह बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं और विपक्षी महागठबंधन की अगुवाई कर रही आरजेडी की ओर से सीएम फेस भी.
तेज प्रताप यादव

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








