
कोई कर गया विरोधी की तारीफ, किसी ने प्रतिद्वंदी के लिए मांगे वोट... हरियाणा चुनाव में फिसल रही दलबदलुओं की जुबान
AajTak
कहीं कांग्रेस के नेता मोदी सरकार के 10 साल को स्वर्णकाल बता भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के लिए वोट मांग गए तो कहीं अपनी पुरानी पार्टी के लिए वोट की अपील कर गए. ऐसे नेताओं, उम्मीदवारों की लिस्ट में अधिकतर दलबदलुओं के नाम हैं.
हरियाणा विधानसभा चुनाव अब अपने अंतिम पड़ाव पर है. चुनाव प्रचार का आज यानी 3 अक्टूबर को चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है और प्रचार के दौरान नेताओं की जुबान भी खूब फिसली. कहीं कांग्रेस के नेता मोदी सरकार के 10 साल को स्वर्णकाल बता भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के लिए वोट मांग गए तो कहीं अपनी पुरानी पार्टी के लिए वोट की अपील कर गए. ऐसे नेताओं, उम्मीदवारों की लिस्ट में अधिकतर दलबदलुओं के नाम हैं. आइए, नजर डालते हैं ऐसे ही कुछ वाकयों पर जब उम्मीदवार और नेता प्रतिद्वंद्वी पार्टी के लिए वोट करने की अपील करते नजर आए.
डॉक्टर एमएल रंगा
रेवाड़ी की बावल सीट से कांग्रेस उम्मीदवार डॉक्टर एमएल रंगा चुनाव प्रचार के दौरान पत्रकारों से बात कर रहे थे. डॉक्टर रंगा ने कहा, "मुझे तो एक ही बात लग रही कि कांग्रेस की दमनकारी नीतियों, कुरीतियों से पूरा विधानसभा क्षेत्र और पूरा प्रदेश परेशान है." डॉक्टर रंगा को उनके ही एक साथी ने याद दिलाया कि वे खुद कांग्रेस के ही उम्मीदवार हैं. इसके बाद रंगा ने फिर से बाइट दी और भूल सुधार करते हुए कांग्रेस की नीतियों को बेहतर, बीजेपी की नीतियों को दमनकारी कहा.
बलवान दौलतपुरिया
बलवान दौलतपुरिया फतेहाबाद से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं. बलवान दौलतपुरिया लंबे समय तक चौटाला परिवार की पार्टी इंडियन नेशनल लोक दल में रहे हैं और इसका असर चुनाव प्रचार के दौरान भी दिखा. बलवान एक जनसभा में हाथ की जगह चश्मा निशान पर बटन दबाने की अपील कर गए.
महावीर गुप्ता

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.










