
'कोई ऐसा कदम मत उठाना जिससे ईरान...', सऊदी प्रिंस सलमान ने अपने 'दुश्मन' को भी किया फोन
AajTak
ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर पहुंच गया है. सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने गल्फ देशों के नेताओं को फोन कर चेताया कि कोई भी गलत कदम पूरे इलाके को बड़े युद्ध में झोंक सकता है. यहां तक कि उन्होंने अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों से भी बात कर हालात संभालने की कोशिश की.
अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए बड़े हमलों के बाद पूरे पश्चिम एशिया में युद्ध का खतरा तेजी से बढ़ गया है. इसी बीच सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने क्षेत्र के कई नेताओं को फोन कर साफ चेतावनी दी है कि अगर किसी भी देश से एक छोटी सी गलती हो गई तो पूरा गल्फ क्षेत्र भीषण युद्ध की चपेट में आ सकता है.
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सऊदी नेतृत्व अमेरिका और इजरायल के हमलों के समय और उनके पैमाने से काफी नाराज है. यही वजह है कि प्रिंस सलमान ने तुरंत गल्फ देशों के नेताओं से संपर्क करना शुरू किया. उन्होंने बहरीन, कुवैत, कतर और संयुक्त अरब अमीरात के शीर्ष नेताओं से बात कर यह संदेश दिया कि कोई भी ऐसा कदम न उठाया जाए जिससे ईरान भड़क जाए और हालात नियंत्रण से बाहर हो जाएं.
यह भी पढ़ें: 'पहले ईरान खत्म करूंगा, फिर...', कौन देश होगा ट्रंप का अगला टारगेट?
बताया जा रहा है कि इन बातचीत में यह भी कहा गया कि ईरान की ओर से हुए जवाबी हमले उतने बड़े नहीं थे जितनी आशंका जताई जा रही थी. इसलिए फिलहाल गल्फ देशों को संयम बरतने की जरूरत है. सऊदी विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान ने भी क्षेत्र के कई देशों के विदेश मंत्रियों से फोन पर बात की और तनाव कम करने की अपील की.
दुश्मनी भूलकर MBS ने MBZ को किया फोन
इस पूरी कूटनीतिक गतिविधि में सबसे दिलचस्प बात यह रही कि प्रिंस सलमान ने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायेद से भी बात की. दोनों नेताओं के बीच पिछले कई महीनों से यमन और सूडान के मुद्दों को लेकर मतभेद चल रहे थे. लेकिन ईरान के साथ बढ़ते तनाव ने दोनों देशों को फिर से संवाद के लिए मजबूर कर दिया.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








