
'कॉल रिकॉर्डिंग ने आपकी गलत मंशा दर्शाई', DG ने विकास वैभव को भेजा नोटिस, IPS अफसरों के बीच बढ़ रही तकरार
AajTak
डीजी शोभा ओहटकर ने कारण बताओ नोटिस में आईजी विकास वैभव को लिखा है कि आपके द्वारा फोन रिकॉर्डिंग किए जाने की बात को लाया गया है. इससे स्पष्ट है कि ऑफिस में होने वाली चर्चाओं की आप रिकॉर्डिंग करते हैं जो आपकी गलत मंशा को दिखलाता है और यह ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट का उल्लंघन है.
Bihar News: गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं विभाग की महानिदेशक शोभा ओहटकर और आईजी विकास वैभव के बीच तकरार और आगे बढ़ गई है. डीजी ने कारण बताओ नोटिस जारी कर आईजी से स्पष्टीकरण मांगा गया है. आईजी विकास वैभव ने गुरुवार को डीजी पर गाली-गलौज करने का आरोप लगाया था.
अपने ऊपर लगे आरोपों के बाद डीजी शोभा ओहटकर ने विकास वैभव को कारण बताओ नोटिस जारी कर कहा है कि उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से शोभा ओहटकर पर बेबुनियाद आरोप लगाकर उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया है. इस आचरण से अखिल भारतीय सेवा आचार नियमावली 1968 के नियमों के प्रावधानों का उल्लंघन हुआ है.
यही नहीं, नोटिस में डीजी ने विकास वैभव को लिखा है कि आपके द्वारा फोन रिकॉर्डिंग किए जाने की बात को लाया गया है. इससे स्पष्ट है कि ऑफिस में होने वाली चर्चाओं की आप रिकॉर्डिंग करते हैं जो आपकी गलत मंशा को दिखलाता है और यह ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट का उल्लंघन है.
डीजी ने कहा कि विकास वैभव का यह आचरण एक सीनियर पुलिस अधिकारी के आचरण के प्रतिकूल है तथा अनुशासनहीनता, कर्तव्यहीनता और कानून के विरुद्ध है.
अब विकास वैभव को 24 घंटे के अंदर शो कॉज नोटिस का जवाब देने के लिए कहा गया है और पूछा गया है कि क्यों नहीं उनके इस आचरण के लिए अनुशासनिक कार्यवाही की अनुशंसा राज्य सरकार से की जाए.
शोभा ओहटकर पर विकास वैभव ने लगाए आरोप

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












