
'कॉलेज में काफी आक्रामक थीं रेखा गुप्ता, लेकिन अब...', अलका लांबा ने सुनाया साल 1995 का वो किस्सा
AajTak
अलका लांबा ने कहा कि जब बीजेपी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री के तौर पर रेखा गुप्ता के नाम का ऐलान किया तो मैं सीधे 30 साल पीछे चली गई. अभी 2025 है लेकिन वो समय था 1995 का. तब हमारे पास मोबाइल फोन नहीं थे. अल्बम हुआ करती थी तो मैंने अल्बम खोजकर उसमें से एक बेहद खूबसूरत तस्वीर निकाली.
दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई है. रेखा गुप्ता ने दिल्ली सीएम के तौर पर आज पद की शपथ ली. उन्हें उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. रेखा गुप्ता की इस उपलब्धि पर कांग्रेस नेता अलका लांबा ने कॉलेज के दिनों का 1995 का पुराना किस्सा याद किया.
अलका लांबा ने कहा कि जब बीजेपी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री के तौर पर रेखा गुप्ता के नाम का ऐलान किया तो मैं सीधे 30 साल पीछे चली गई. अभी 2025 है लेकिन वो समय था 1995 का. तब हमारे पास मोबाइल फोन नहीं थे. अल्बम हुआ करती थी तो मैंने अल्बम खोजकर उसमें से एक बेहद खूबसूरत तस्वीर निकाली.
लांबा ने कहा कि उस समय मैं एनएसयूआई से दिल्ली यूनिवर्सिटी की अध्यक्ष चुनी गई थीं. बाकी के तीनों पद उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव एबीवीपी के खाते में गए थे. रेखा गुप्ता सचिव चुनी गई थीं. तब हमने मिलकर पद की शपथ ली थी. यह तस्वीर उसी शपथ ग्रहण की है. उस समय हमारी उम्र 20 साल थी. हमने एक साथ मिलकर काम किया.
अलका लांबा ने कहा कि हमारे बीच विचारधारा की लड़ाई शुरू से है. विचारधारा की ये लड़ाई थी, है और रहेगी. एबीवीपी की विचारधारा की वजह से ये लोग कॉलेज में आरएसएस के लोगों को बुलाकर लेक्चर कराया करते थे. हम गांधीवादी विचारधारा के लोग थे. हम इसके बिल्कुल विरोध में थे और अभी भी है. लेकिन हमने साथ मिलकर भी काम किया है. हम महिलाओं के मुद्दों पर डटकर खड़े हो जाया करते थे. मैं साइंस स्टूडेंट थी.
उन्होंने कहा कि रेखा गुप्ता उस समय भी बहुत आक्रामक थीं और आज भी हैं. अभी कुछ दिन पहले मेरे पास उनका एक वीडियो आया, जिसमें वह पार्षद रहते हुए बेहद आक्रामक नजर आ रही हैं. वह जब पार्षद थी तो मैं पार्षद नहीं थी और जब 2015 से 2020 तक मैं विधायक बनी तो वह विधायक नहीं थी तो इस तरह हम कभी एक सदन में मिलकर काम नहीं कर पाए. सदन में हमें एक साथ बैठने का मौका नहीं मिला.
लांबा ने कहा कि लेकिन मैंने उन्हें सीएम बनने पर शुभकामनाएं दी हैं लेकिन साथ ही नसीहत भी दी है. रेखा ने भी शायद कभी नहीं सोचा होगा कि वो पार्षद से विधायक और फिर सीधे मुख्यमंत्री हो जाएंगी. लेकिन सदन में उनका जो आचरण है वह सही नहीं है. अगर सीएम के तौर पर विपक्ष का कोई सदस्य इस तरह का आचरण करेगा तो वह क्या करेंगी? उन्होंने पार्षद रहते हुए सरकारी संपत्ति तोड़ी है, माइक और पोडियम तक तोड़ डाले हैं. वो वीडियो हमारे पास है. इस वजह से हमने उन्हें नसीहत दी है कि इस तरह का व्यवहार रहा तो हम पीछा नहीं छोड़ने वाले.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







