
कॉलेज प्रोग्राम में छात्र ने लगाया धार्मिक नारा तो मैडम ने डांट कर मंच से उतारा, वीडियो हुआ वायरल
AajTak
गाजियाबाद के एक प्राइवेट कॉलेज प्रोग्राम में एक छात्र ने मंच पर 'जय श्री राम' का नारा लगाया तो महिला टीचर ने उसे मंच से उतार दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो यूजर्स टीचर के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
गाजियाबाद के एक कॉलेज प्रोग्राम में छात्र को धार्मिक नारा लगाने पर मंच से उतारने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. मामला एक प्राइवेट कॉलेज के प्रोग्राम का है, जहां छात्र को मंच पर 'जय श्री राम' का नारा लगाने पर टीचर डांट लगाई और मंच से उतार दिया.
क्या है पूरा मामला? दरअसल, गाजियाबाद के एक प्राइवेट कॉलेज में सांस्कृतिक प्रोग्राम आयोजित किया गया था. एक छात्र को परफॉर्मेंस के लिए मंच पर बुलाया गया. छात्र जब मंच पर पहुंचा तो उसने सामने ऑडियंस में बैठे कॉलेज के अन्य छात्रों के जय श्री राम बोलने का प्रत्युत्तर जय श्री राम के कह दिया. इस दौरान कॉलेज की एक टीचर छात्र पर झल्ला उठीं, उसे रोक देती और मंच से जाने के लिए कहा. हालांकि छात्र ने टीचर को बताया की पहले ऑडियंस में से किसी ने नारा लगाया था उसने बस उत्तर में नारा लगाया है. किसी ने इस पूरी वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया 'एक्स' (पहले ट्विटर) पर पोस्ट कर दिया. इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
टीचर ने दी ये दलील छात्र को जय श्री राम का नारा लगाने पर मंच से उतारने वाली टीचर इसकी वजह बताई है. मैडम का कहना है कि यह कॉलेज का कल्चरर प्रोग्राम है और इसमें यह अलाउड नहीं है. वायरल वीडियो गाजियाबाद के एबीईएस इंजीनियरिंग कॉलेज का बताया जा रहा है.
मैडम के खिलाफ कार्रवाई की मांग, पुलिस कमिश्नरेट ने किया रिप्लाई वीडिया वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने महिला टीचर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. इसके बाद गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट ने रिप्लाई किया है. पुलिस कमिश्नरेट के 'एक्स' अकाउंट से किए गए रिप्लाई में कहा गया है कि इस मामले में क्रॉसिंग थाना प्रभारी को जांच करके उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिया गया है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











