
'कॉर्पोरेट से मिलकर मजदूरों का गला घोंट रहे...', नए लेबर कोड को लेकर सरकार पर बरसे खड़गे
AajTak
राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने नए लेबर कोड्स का विरोध करते हुए सरकार को घेरा. उन्होंने कहा है कि ये लोग कॉर्पोरेट के साथ मिलकर मजदूरों का गला घोंट रहे हैं.
राज्यसभा में विपक्षी दलों के नेताओं ने इंडस्ट्रियल रिलेशंस (अमेंडमेंट) बिल का विरोध किया. इस बिल पर संक्षिप्त चर्चा का जब श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया जवाब दे रहे थे, विपक्षी सदस्यों ने सदन से वॉकआउट कर दिया. विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि चार लेबर कोड जो इन्होंने बनाया है, वह मजदूरों का गला घोंटने की साजिश है.
उन्होंने कहा कि कॉर्पोरेट से मिलकर ये बिल रिपील कर ये सारे लोग मजदूरों का गला घोंट रहे हैं. मैं इसका विरोध करता हूं. कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने भी नए लेबर कोड का विरोध किया और लाए गए संशोधन बिल के लीगल पहलु का ध्यान रखते हुए इसका समर्थन करने की बात भी कही.
टीएमसी सांसद डोला सेन ने कहा कि ये नए लेबर कोड्स मजदूर विरोधी हैं. इस पर ऑल पार्टी कमेटी में चर्चा होनी चाहिए. ये मजदूर विरोधी हैं. डीएमके सांसद आर गिरिराजन ने भी इस बिल का विरोध किया और कहा कि यह बिल श्रमिकों के हित के लिए नहीं, श्रमिक हितों को कमजोर करने के लिए है. इसमें ट्रेड यूनियन रिप्रेजेंटेशन से लेकर कलेक्टिव बार्गेनिंग तक को कमजोर किया गया है.
वाईएसआरसीपी के सांसद अयोध्या रामी रेड्डी ने बिल का समर्थन किया. निरंजन बिशी ने नए नियमों को विरोध किया और कहा कि इसमें ट्रेड यूनियन एक्ट और अन्य कानूनों की प्राकृतिक न्याय की अवधारणा के खिलाफ है. यह मजदूरों के हितों को नष्ट करेगा. एआईएडीएमके सांसद डॉक्टर एम थंबीदुरई ने कहा कि श्रमिकों के हितों की सुरक्षा होनी चाहिए. लीगल फैक्ट का ध्यान रखते हुए हम भी इस बिल का समर्थन करते हैं.
लेफ्ट सांसद संदोष कुमार पी ने कहा कि ये लेबर कोड मजदूरों के हित के लिए नहीं हैं. ये पूरी तरह से मजदूर विरोधी हैं. हम इसका विरोध करते हैं. श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि इस बिल का विरोध नहीं करना चाहिए. हमें इंडस्ट्रीज का विरोध नहीं करना चाहिए. हमें इंडस्ट्रीज और मजदूरों के बीच संतुलन रखना चाहिए. उन्होंने कहा कि मजदूरों और इंडस्ट्रीज को आमने-सामने रखा गया आज तक. ऐसा करके हम आगे नहीं बढ़ सकते. इस बिल में हमने अपॉइंटमेंट लेटर देने का भी प्रावधान किया है.
यह भी पढ़ें: 'FIR करो या प्रिविलेज मोशन लाओ, मैं नहीं डरूंगा', राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

बिहार में इस वक्त सियासी भूचाल मचा हुआ है...जो नीतीश कुमार बिहार में सीएम पद का पर्याय बन चुके थे उन्होंने अचानक राज्यसभा का रूख कर दिया और अपने पीछे कई सवाल छोड़कर चले गए...सवाल ये कि अब बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा...सीएम-डिप्टी सीएम को लेकर क्या फॉर्मूला तैयार होगा...नीतीश के बेटे को क्या जिम्मेदारी मिलेगी. देखें शंखनाद.

बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों पर झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने अहम बातें साझा कीं. उन्होंने कहा कि बिहार में हो रहे घटनाक्रम से झारखंड मुक्ति मोर्चा और अन्य क्षेत्रीय पार्टियां महत्वपूर्ण सबक सीखेंगी. राजेश ठाकुर ने यह भी बताया कि राजनीतिक बदलावों का प्रभाव सिर्फ बिहार तक ही सीमित नहीं रहता बल्कि इससे अन्य राज्यों की राजनीति पर भी असर पड़ता है.

Flight Lieutenant Purvesh Duragkar Nagpur: असम के पहाड़ों में हुए एक दर्दनाक हादसे ने देश के एक होनहार पायलट को हमसे छीन लिया है. नागपुर के रहने वाले फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरागकर के शहीद होने की खबर से न केवल उनका परिवार, बल्कि पूरा शहर शोक में डूबा है. 28 वर्षीय पुरवेश सुखोई Su-30 फाइटर जेट क्रैश में वीरगति को प्राप्त हुए.










