
कॉम्पैक्ट फोन: नया Asus ZenFone 8 एंड्रॉयड का 'iPhone 12 mini' है
AajTak
ज्यादातर स्मार्टफोन कंपनियां आजकल बड़ी स्क्रीन वाले फोन्स लॉन्च करती हैं. इसकी वजह OTT प्लेटफॉर्म्स का बढ़ जाना. हालांकि, Apple ने ऐसे लोग जिन्हें छोटा लेकिन पावरफुल फोन पसंद है उनके लिए iPhone 12 mini को लॉन्च किया था.
ज्यादातर स्मार्टफोन कंपनियां आजकल बड़ी स्क्रीन वाले फोन्स लॉन्च करती हैं. इसकी वजह OTT प्लेटफॉर्म्स का बढ़ जाना. हालांकि, Apple ने ऐसे लोग जिन्हें छोटा लेकिन पावरफुल फोन पसंद है उनके लिए iPhone 12 mini को लॉन्च किया था. इसी कोशिश में Asus ने अपने नए Zenfone 8 को उतारा है. Apple iPhone 12 mini की स्क्रीन 5.4-इंच और Zenfone 8 की स्क्रीन 5.9-इंच की है. Asus के फोन की स्क्रीन बड़ी है. लेकिन, ज्यादा ऑप्शन नहीं होने की वजह से इसे इग्नोर किया जा सकता है. Asus ने अपने कॉम्पैक्ट Zenfone 8 फोन को फ्लैगशिप स्पेसिफिकेशन्स के साथ लॉन्च किया है. ये फोन iPhone 12 mini से इंस्पायर्ड लग रहा है. Zenfone 8 को फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि ये एकमात्र फ्लैगशिप ग्रेड एंड्रॉयड स्मार्टफोन है, जो iPhone 12 mini को टक्कर दे सकता है.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












