
कॉमेडियन जाकिर खान ने कॉमेडी से लिया ब्रेक, बड़ी बीमारी का कर रहे सामना? बोले- मैंने अपना शरीर खराब किया
AajTak
कॉमेडियन जाकिर खान का कॉमेडी से ब्रेक लेने का फैसला हर किसी के लिए शॉकिंग था. मगर इस फैसले का हिंट उन्होंने पहले ही दे दिया था. अब उन्होंने बताया है कि उन्हें जेनेटिक बीमारी है, जो उनके परिवार में लोगों को होती आ रही है. कॉमेडियन ने कहा कि उन्होंने अपना शरीर खुद खराब किया है.
स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान की पिछले हफ्ते एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. इसमें उन्होंने अपनी खराब सेहत का हवाला देते हुए कहा था कि वो कॉमेडी से ब्रेक ले रहे हैं. जाकिर का कहना था कि अब वो अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना चाहते हैं. यह खबर इंटरनेट पर तेजी से फैली और उनके फैंस निराश हो गए थे. जाकिर का ये अचानक लिया फैसला हर किसी के लिए शॉकिंग था. मगर इस फैसले का हिंट उन्होंने पहले ही दे दिया था. जाकिर खान ने कॉमेडी से ब्रेक का जिक्र सबसे पहले सितंबर 2025 में किया था.
जाकिर ने खुद की सेहत खराब?
गल्फ न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में कॉमेडियन ने ब्रेक के पीछे के कारणों के बारे में खुलकर बात की है. उन्होंने लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में बताया, जिनमें से कुछ जेनेटिक हैं. उन्होंने कहा, 'मुझे अपनी सेहत का ख्याल रखना है. मेरे परिवार में कुछ जेनेटिक बीमारियां हैं जो एक खास उम्र के बाद सामने आती हैं. इसके अलावा मैंने खुद अपने शरीर को नुकसान पहुंचाया है. केवल दो घंटे सोकर, फिर हजारों लोगों से मिलने चला जाता हूं. क्योंकि जैसे ही आप किसी शहर में लैंड करते हैं, तुरंत लोगों से मिलना शुरू हो जाता है.'
जाकिर ने आगे समझाया कि वे अपने परिवार में पहली पीढ़ी हैं जिन्हें इतने बड़े स्तर पर सफलता मिली है. इसलिए अब उन्हें न सिर्फ खुद के प्रति, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति भी जिम्मेदारी महसूस होती है कि उनके लिए 'कुछ पुल बनाएं'. इस जिम्मेदारी की भावना ने उन्हें लगभग एक दशक तक काम को सबसे ऊपर रखने पर मजबूर किया, जिसका अब उनके शरीर पर बुरा असर पड़ रहा है.
कॉमेडियन ने कहा, 'जब आप दस साल तक लगातार एक्सीलरेटर पर पैर रखे रखते हैं, तो शरीर को नुकसान पहुंचना तय है. मैंने पहले सोचा था कि काम के साथ-साथ सेहत भी मैनेज कर लूंगा. लेकिन पिछले साल जब हम अमेरिका में थे, तब मुझे एहसास हुआ कि दोनों साथ नहीं हो पाएंगे. तब मैंने यह फैसला लिया.'
2030 में वापसी करेंगे जाकिर खान?

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.











