
'कॉमेडियंस को चुप कराना अमेरिका विरोधी...', हफ्तेभर के सस्पेंशन के बाद लौटे जिमी कॉमेल ने ट्रंप को घेरा
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी दोस्त और कंजरवेटिव एक्टिविस्ट चार्ली कर्क की 10 सितंबर को यूटा वैली यूनिवर्सिटी कैंपस में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. किमेल ने 16 सितंबर को अपने शो जिमे किमेल लाइव में कर्क की हत्या पर टिप्पणी की थी.
अमेरिकी टेलीविजन होस्ट और कॉमेडियन जिमी किमेल (Jimmy Kimmel) की एक हफ्ते के सस्पेंशन के बाद वापसी हो गई है. शो के दौरान किमेल कई बार भावुक भी हुए और उन्होंने चार्ली कर्क को लेकर की गई अपनी टिप्पणी पर स्पष्टीकरण भी दिया.
जिमी किमेल ने शो की शुरुआत करते हुए अपने समर्थकों का आभार जताया. इसके साथ ही ये भी स्पष्ट किया कि उनका शो सस्पेंड करना का फैसला अस्थाई था और अब उनका शो नियमित तौर पर प्रसारित होगा.
किमेल ने कहा कि मुझे लेकर कोई क्या सोचता है, इसमें मेरी जरा भी दिलचस्पी नहीं है. लेकिन मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं क्योंकि एक इंसान होने के नाते ये जरूरी भी है कि आप समझें कि किसी शख्स की हत्या का मजाक बनाना कभी मेरा इरादा नहीं था. ना ही किसी विशेष ग्रुप पर आरोप लगाना मेरी मंशा थी. यह कहते हुए किमेल भावुक भी हो गए.
उन्होंने ट्रंप पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार का उस कॉमेडियन को चुप कराने की धमकी देना, जिसे राष्ट्रपति पसंद नहीं करता. यह पूरी तरह से अमेरिका विरोधी है.
अपनी स्टैंडअप कॉमेडी के लिए दुनियाभर में मशहूर किमेल चार्ली कर्क की पत्नी एरिका की तारीफ करते हुए भी भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि एरिका ने अपने पति के हत्यारे को सार्वजनिक रूप से माफ कर दिया. ये अमेरिकी मूल्यों का सबसे बड़ा उदाहरण हैं.
बता दें कि 20 मिनट के इस मोनोलॉग में हीरो की तरह बार-बार किमेल की हौसलाअफजाई की गई. उनके लिए रह-रहकर तालियां बजती रहीं.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









