
कॉमरेड का किस: दो राष्ट्रपतियों का वो चुंबन जो कोल्ड वार का सबसे चर्चित प्रतीक बन गया!
AajTak
कोल्ड वॉर के जिओ-पॉलिटकल दौर में जब विचारधारा और प्रभुत्व की लड़ाई लड़ी जा रही थी तो कई वाकये हुए और दर्जनों कहानियां बनी. चालीस से पचास साल का वक्त गुजर जाने के बाद भी इन कहानियों का रोमांच कम नहीं हुआ है. ऐसी ही एक कहानी एक सियासी चुंबन की है जब आइडियोलॉजी में पगे सोवियत रूस के नेता ने सार्वजनिक मंच से अपने मेजबान कॉमरेड को चूम लिया.
'चुंबन की आवाज तोप के धमाके की तरह जोरदार नहीं होती, लेकिन इसका करंट लंबे समय तक अनुगूंज पैदा करता रहता है.' शीत युद्ध की सर्वाधिक चर्चित तस्वीरों में से एक ये फोटो (ऊपर) अमेरिकी कवि ओलिवर वेंनडेल की अभिव्यक्ति को सटीक ढंग से कैद करता है.
ओलिवर वेंनडेल ने 1859 में अपने लेख ऑटोक्रेट ऑफ द ब्रेकफास्ट टेबल में लिखा था- 'The sound of a kiss is not so loud as that of a cannon, but its echo lasts a great deal longer.' यूं तो इन लाइनों में ओलिवर का ये संदेश छिपा है कि प्रेम और स्नेह हिंसा और टकराव से अधिक महत्वपूर्ण है.
लेकिन त्रासदी ये रही कि जिस राजनीतिक पृष्ठभूमि में इस चुंबन को दो राष्ट्राध्यक्षों ने एक दूसरे के अधरों पर अंकित किया वो समय आधुनिक इतिहास में दो महाशक्तियों के जबरदस्त टकराव भरे दौर की याद दिलाता है.
वो दौर था कोल्ड वार का. सेकेंड वर्ल्ड वार के बाद विश्व के देश दो खेमों में बंट चुके थे. कम्युनिस्ट ब्लॉक का लीडर सोवियत रूस था और कैपिटलिस्ट मोर्चे का कर्ता-धर्ता था संयुक्त राज्य अमेरिका.
जब मिले आधे यूरोप का किस्मत लिखने वाले दो दिग्गज कम्युनिस्ट
इसी परिस्थिति में आज से ठीक 44 साल पहले यानी कि 7 अक्टूबर 1979 को वो दो स्टेट्समैन मिले जो आधे यूरोप का भाग्य निर्धारित करते थे. ये शख्सियतें थीं सोवियत रूस (USSR)के राष्ट्रपति लियोनिद ईलिच ब्रेझनेव (Leonid Ilyich Brezhnev). ब्रेझनेव उस वक्त सोवियत संघ की कम्युनिस्ट पार्टी की केन्द्रीय समिति के महासचिव थे. दूसरी ओर थे पूंजीवादी अमेरिका के प्रभाव को नकार कर बनने वाले पूर्वी जर्मनी के चीफ लीडर एरिच अर्नेस्ट पॉल होन्कर (Erich Ernst Paul Honecker). एरिच होन्कर पूर्वी जर्मनी की सोशलिस्ट एकता पार्टी के महासचिव थे. पूर्वी जर्मनी तब यूरोप में कम्युनिस्ट विचारधारा का झंडाबरदार था जो पूंजीवादी अमेरिका के साथ टकराव में सोवियत रूस के साथ तनकर खड़ा था.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






