
'कॉफी महंगी, फूल महंगे...', ट्रंप का एक फैसला और वैलेंटाइन डे से पहले टेंशन में अमेरिका के प्रेमी!
AajTak
वैलेंटाइन डे नजदीक है और अमेरिकी लोगों को अब डर सताने लगा है कि कहीं फूल और कॉफी की कीमतें आसमान न छू लें.ट्रंप प्रशासन के फैसलों ने अमेरिका और कोलंबिया के बीच व्यापार युद्ध छेड़ने के संकेत दिए हैं. इसके चलते अमेरिकियों को कॉफी, फूल और कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी का सामना करना पड़ सकता है.
अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पहला हफ्ता चर्चा में है. जहां आमतौर पर नेता अपने वादों को पूरा करने में समय लगाते हैं, वहीं ट्रंप ने अपने वादों से इतनी जल्दी पलट कर सभी को हैरान कर दिया. चुनावी अभियान के दौरान ट्रंप ने अमेरिकी नागरिकों से वादा किया था कि वे खाने-पीने की चीजों की कीमतों को कम करेंगे.
लेकिन, उनके पहले हफ्ते के कदमों ने इसके उलट असर डालने की संभावना बढ़ा दी है. ट्रंप प्रशासन के फैसलों ने अमेरिका और कोलंबिया के बीच व्यापार युद्ध छेड़ने के संकेत दिए हैं. इसके चलते अमेरिकियों को कॉफी, फूल और कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी का सामना करना पड़ सकता है.
अमेरिका और कोलंबिया में क्यों ठनी मामला तब बिगड़ा जब कोलंबिया ने अमेरिका से निर्वासित प्रवासियों को लेकर आए सैन्य विमानों को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. इसके जवाब में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया कि वह कोलंबिया से आयातित सभी उत्पादों पर 25% टैरिफ लगाएंगे और इसे एक हफ्ते के भीतर 50% तक बढ़ाने की योजना है.
इस पर कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने भी कड़ा रुख अपनाया. अमेरिका पर 50% टैरिफ लगाने की धमकी दे दी. गौरतलब है कि कोलंबिया अमेरिका की नर्सरी स्टॉक का एक तिहाई और कॉफी का करीब 20% हिस्सा सप्लाई करता है. ऐसे में अगर यह टैरिफ वाकई लागू हुआ, तो अमेरिकी बाजार में कॉफी और फूलों की कीमतों में भारी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.वो भी वैलेंटाइन्स डे से ठीक पहले! जिसकी फिक्र अमेरिकन ने सोशल मीडिया पर जाहिर की.
वैलेंटाइन डे नजदीक है और अमेरिकी लोगों को अब डर सताने लगा है कि कहीं फूल और कॉफी की कीमतें आसमान न छू लें.
इतनी मंहगाई कैसे मनेगा वैलेंटाइन डे

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












