
कैसे हुआ ब्रह्मदत्त द्विवेदी हत्याकांड, जिसके दोषी संजीव जीवा का लखनऊ कोर्ट में हुआ कत्ल
AajTak
लखनऊ की सिविल कोर्ट बुधवार शाम गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठी. इस गोलीबारी में संजीव जीवा की मौत हो गई. ये वही संजीव जीवा था, जिसका नाम चर्चित कृष्णानंद राय हत्याकांड मे भी सामने आया था. इसके अलावा फर्रुखाबाद के ब्रह्मदत्त द्विवेदी हत्याकांड में भी संजीव जीवा का नाम सामने आया था.
लखनऊ की सिविल कोर्ट में बुधवार शाम गोलीबारी हुई. इस गोलीबारी में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात माफिया संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की मौत हो गई. ये वही संजीव जीवा था जो कि मुख्तार अंसारी का शूटर रहा था. ये वही संजीव जीवा था, जिसका नाम चर्चित कृष्णानंद राय हत्याकांड मे भी सामने आया था. इसके अलावा फर्रुखाबाद के ब्रह्मदत्त द्विवेदी हत्याकांड में भी संजीव जीवा का नाम सामने आया था.
ब्रह्मदत्त द्विवेदी यूपी की सियासत में बड़ा नाम थे. ब्रह्मदत्त द्विवेदी वो नेता थे जिन्हें कि मायावती का जीवनरक्षक माना जाता था. साल 1995 में जब मायावती पर हमला हुआ था तो ब्रह्मदत्त द्विवेदी वो नेता थे जिन्हें कि मायावती ने पहला कॉल मिलाया था. मायावती पर हुए इस हमले को गेस्ट हाउस कांड के नाम से जाना जाता है.
मायावती को भी था पूरा भरोसा
वैसे तो ब्रह्मदत्त द्विवेदी भाजपा नेता थे, लेकिन बसपा प्रमुख भी उन पर बहुत भरोसा करती थीं. ऐसे में साल 1997 में द्विवेदी बीजेपी की तरफ से बीएसपी के साथ गठबंधन की कोशिश में जुटे थे. समझौते की शर्तें करीब-करीब तय हो चुकी थीं, कभी भी बीजेपी-बीएसपी गठबंधन बहुमत का दावा ठोंक सकता था, लेकिन तभी ब्रह्मदत्त द्विवेदी की ही हत्या कर दी गई.
शादी की दावत से लौटते समय हुई ताबड़तोड़ फायरिंग
10 फरवरी 1997 की रात को ब्रह्मदत्त द्विवेदी अपने शहर फर्रुखाबाद में एक शादी की दावत में शामिल होने के बाद वापस घर लौट रहे थे. द्विवेदी अपनी कार में बैठे ही थे कि वहां पर कुछ हथियारबंद बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की. इस फायरिंग में ब्रह्मदत्त द्विवेदी की मौत हो गई थी. चश्मदीदों के बयान के आधार पर द्विवेदी के परिवार के लोगों ने कुल चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट लिखवाई.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






