
'कैसे पता करेंगे कि भारत रूसी तेल नहीं खरीद रहा...', अमेरिका में उठे सवाल, फंस गई ट्रंप सरकार
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि भारत रूसी तेल की खरीद बंद करेगा, लेकिन अमेरिका के अंदर भी इस पर संदेह है. अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की उपसमिति में विदेश विभाग ने दावा किया कि भारत रूसी तेल की खरीद कम कर रहा है, लेकिन इस पर स्पष्टता नहीं है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा तो कर दी कि ट्रेड डील के तहत भारत रूस से तेल नहीं खरीदेगा लेकिन इस पर शक खुद अमेरिका को भी हो रहा है. भारत ने रूसी तेल की खरीद रोकने को लेकर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है. अमेरिका में अब सवाल उठ रहे हैं कि ट्रंप प्रशासन भारत के रूसी तेल आयात पर सीमाएं कैसे तय करेगा और उनकी निगरानी कैसे की जाएगी.
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की एक उपसमिति की सुनवाई के दौरान विदेश विभाग ने दावा किया कि भारत रूसी तेल की खरीद कम कर रहा है. हालांकि, इस दावे पर कोई स्पष्टता नहीं दी गई. साउथ एंड सेंट्रल एशिया पर आयोजित सुनवाई में रिपब्लिकन सांसद कीथ सेल्फ ने ट्रंप प्रशासन से पूछा कि क्या भारत अब भी रूसी तेल खरीद रहा है और यूक्रेन में रूस के युद्ध को फंड कर रहा है.
सेल्फ ने कहा, 'रूस तेल बेच रहा है और उससे यूक्रेन में युद्ध को फंड कर रहा है.' उन्होंने पूछा कि अमेरिका यह कैसे पता लगाएगा कि भारत ने सच में रूसी तेल की खरीद कम की है या नहीं.
अमेरिका कैसे पता लगाएगा कि भारत ने रूसी तेल की खरीद रोक दी है?
तेल पर कई तरह के प्रतिबंधों के बावजूद, रूस ने अपने तेल को बेचने का रास्ता निकाल लिया है. सेल्फ ने थर्ड-पार्टी ट्रेडर्स, मिक्स्ड कार्गो, शिप-टू-शिप ट्रांसफर और तथाकथित ‘घोस्ट शिप्स’ का जिक्र किया, जिनका इस्तेमाल अक्सर कच्चे तेल के सोर्स को छिपाने के लिए किया जाता है.
ट्रंप की पार्टी के सांसद ने सवाल किया, 'आप यह कैसे पता लगाएंगे कि भारत ने रूसी तेल खरीदना बंद किया है?' जवाब में साउथ और सेंट्रल एशियाई मामलों के लिए सहायक विदेश मंत्री पॉल कपूर ने स्वीकार किया कि उन्हें नहीं पता कि इसका पता कैसे लगाया जाए.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








