कैसी होगी राहुल गांधी की ड्रीम गर्ल? भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता ने अपनी शादी पर खुलकर की बात
AajTak
राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा को लेकर काफी चर्चा में हैं. उन्हें हर क्षेत्र के लोग सपोर्ट कर रहे हैं. वे यात्रा के दौरान लोगों से उनकी समस्याएं जान रहे हैं. इस दौरान उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी शादी को लेकर भी खुलकर बातचीत की. उन्होंने बताया कि वह किस तरह की लड़की से शादी करना चाहते हैं.
भारत जोड़ो यात्रा लेकर निकले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अपनी शादी को लेकर भी खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि उन्हें किस तरह की लड़की से शादी करनी है. राहुल गांधी ने शादी के सवाल पर कहा कि वह एक ऐसी लड़की के साथ जीवन में बसाना पसंद करेंगे, जिसमें उनकी मां सोनिया गांधी और दादी इंदिरा गांधी दोनों के गुण हों.
कांग्रेस नेता ने एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में अपनी दादी इंदिरा गांधी के बारे में बात की. इस दौरान उन्होंने कहा- इंदिरा गांधी उनके जीवन का प्यार हैं, उनकी दूसरी मां हैं. इसके बाद उनसे पूछा किया गया- क्या आप ऐसी महिला से शादी करना चाहते हैं, जिसमें आपकी दादी जैसे गुण हों. इस पर राहुल बोले- यह दिलचस्प सवाल है. मैं ऐसी महिला चाहूंगा, जिसमें मेरी मां और दादी... दोनों के गुण हों. वह अच्छा रहेगा. राहुल गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल पर भी इंटरव्यू शेयर किया है.
मुझे पप्पू कहना, एक प्रोपेगेंडा कैंपेन
आलोचकों द्वारा अलग-अलग नामों से बुलाने पर राहुल बोले, "मुझे परवाह नहीं है. आप मुझे कुछ भी कहकर बुलाएं, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता. मैं किसी से नफरत नहीं करता. आप मुझे गाली दें या मुझे मारें, मैं आपसे नफरत नहीं करूंगा."
राहुल गांधी ने उन्हें 'पप्पू' कहे जाने को प्रोपेगेंडा कैंपेन करार दिया. उन्होंने कहा कि जो लोग उन्हें ऐसा बुला रहे हैं, वे डर की वजह से ऐसा कर रहे हैं. उसके जीवन में कुछ भी नहीं हो रहा है. वे दुखी हैं, क्योंकि उनके जीवन में रिश्ते ठीक नहीं हैं, इसलिए वह किसी और को गाली दे रहे हैं. मैं इसका स्वागत करता हूं. वे मुझे और गालियां दे सकते हैं... मुझे कई और नाम दे सकते हैं, मुझे परवाह नहीं है.
भारत एक बड़ी क्रांति से चूक गया

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








