
कैसी है Salman की तबीयत? चेकअप करने मुंबई से पनवेल पहुंचे सीनियर डॉक्टर
AajTak
MGM अस्पताल से लौटने के बाद लीलावती हॉस्पिटल के सीनियर डॉक्टर जलील पार्कर ने सलमान खान का चेकअप किया. उन्हें मुंबई से सलमान खान की जांच के लिए खास तौर पर बुलाया गया था.
जन्मदिन से एक दिन पहले सुपरस्टार सलमान खान के साथ जानलेवा घटना होते होते बची है. शनिवार को सलमान को उनके पनवेल स्थित फार्महाउस में सांप ने डस लिया था. इस घटना के बाद देर रात सलमान को अस्पताल जाना पड़ा जहां वे 6-7 घंटे तक भर्ती रहे. अस्पताल में प्रारंभिक जांच के बाद एक्टर को डिस्चार्ज कर दिया गया, जिसके बाद सलमान की जांच के लिए मुंबई से सीनियर डॉक्टर को बुलाया गया.
More Related News













