
कैमरे के सामने बीजेपी विधायक ने पिया गौमूत्र! बताया- ये कोरोना से बचाएगा
AajTak
बीजेपी विधायक सुरेन्द्र सिंह खुद का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वे खुद ही डॉक्टर बन गए हैं और कोरोना से बचाव का अजब-गजब नुस्खा बता रहे हैं.
भारत में कोरोना ने कोहराम मचा रखा है. शहर से लेकर गांव तक लोग इसकी त्रासदी झेल रहे हैं. अस्पताल में डॉक्टर भी परेशान हैं कि आखिर लोगों को कैसे बचाया जाए. इसी बीच उत्तर प्रदेश में एक बीजेपी विधायक कोरोना से बचने के लिए गौमूत्र का एक नुस्खा बता रहे हैं. दरअसल, उत्तर प्रदेश के बलिया स्थित बैरिया विधानसभा से बीजेपी विधायक सुरेन्द्र सिंह खुद का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वे खुद ही डॉक्टर बन गए हैं और कोरोना से बचाव का अजब-गजब नुस्खा बता रहे हैं. बीजेपी विधायक ने गौमूत्र पीते हुए अपना वीडियो वायरल किया है, इसमें वे लोगों से अपील कर रहे है कि गौमूत्र का सेवन जरूर करिए. विधायक सुरेन्द्र सिंह का दावा है कि गौमूत्र से कोरोना पर काबू पाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि जनता के बीच 18 घण्टे काम करके भी उनके स्वस्थ रहने का राज गौमूत्र ही है.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












