
कैमरे के सामने पत्नी ने कबूली पति की हत्या की बात, प्रेमी देवर ने काट दी थी गर्दन
AajTak
यूपी के आजमगढ़ जिले में एक ऐसा मामला सामने तब आया जब प्रेमी और पत्नी ने मिलकर अपने पति को रास्ते से हटाने का कुचक्र रच दिया. बड़ी सफाई से हत्या के प्लान को अज्ञात नकाबपोश हमलावरों के द्वारा अंजाम दिए जाने की घटना की साजिश रची गई.
यूपी के आजमगढ़ जिले में एक ऐसा मामला सामने तब आया जब प्रेमी और पत्नी ने मिलकर अपने पति को रास्ते से हटाने का कुचक्र रच दिया. बड़ी सफाई से हत्या के प्लान को अज्ञात नकाबपोश हमलावरों के द्वारा अंजाम दिए जाने की घटना की साजिश रची गई. यही नहीं, घटना में किसी को शक ना हो तो अपने आप पर भी पत्नी ने चाकू से वार करा लिया और घायल होने का स्वांग भी रचा. किस कारण से मृतक दिनेश की हत्या की गई, इस पर कई सवाल भी उठ रहे थे. पुलिस भी इस पूरे प्रकरण को लेकर काफी गंभीर थी. मौके पर डेड बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया. पत्नी को इलाज के लिए हायर सेंटर भी भेजा गया. इतना ही नहीं, गांव में मौत का मातम मनाते समय हत्यारा प्रेमी जो मृतक का चचेरा भाई भी है, वह भी मातम मनाता रहा और भीड़ में इस घटना का विरोध करता रहा.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









