
कैमरा, स्पीकर और AI फीचर वाला फेसबुक का चश्मा हुआ सस्ता, यहां मिलेगी डील
AajTak
मेटा के स्मार्ट ग्लासेस को आप अब Amazon-Flipkart से ऑनलाइन खरीद सकते हैं. इन प्लेटफॉर्म्स पर आपको Meta Ray-Ban Gen 1 स्मार्ट ग्लासेस डिस्काउंट प्राइस पर मिल जाएंगे. इसका फायदा उठाकर आप कई हजार रुपये की बचत कर सकते हैं. ये स्मार्ट चश्मा आपको कई फ्रेम और लेंस के विकल्प में मिलेगा. आइए जानते हैं इनकी डिटेल्स.
Meta Ray-Ban Gen 1 स्मार्ट ग्लासेस को आप अब फ्लिपकार्ट और ऐमेजॉन से भी खरीद सकते हैं. इस डिवाइस को 21 नवंबर से ऐमेजॉन, फ्लिपकार्ट और रिलायंस डिजिटल से खरीदा जा सकता है. मेटा इन ग्लासेस को EssilorLuxottica के साथ पार्टनरशिप में ऑनलाइन बेच रही है.
कंपनी ने इन ग्लासेस को इस साल मई में भारत में लॉन्च किया है. इस साल कंपनी ने मेटा ग्लासेस का नया वर्जन ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है. अच्छी बात ये है कि इन ग्लासेस को आप डिस्काउंट के साथ ऑनलाइन मार्केटप्लेस से खरीद सकते हैं. आइए जानते हैं इन पर मिल रहे ऑफर्स की डिटेल्स.
Meta Ray-Ban Gen 1 स्मार्ट ग्लासेस भारत में 29,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुए थे. उस वक्त ये स्मार्ट ग्लासेस Rayban.com और दूसरे प्रमुख ऑप्टिकल स्टोर्स पर उपलब्ध थे. अब आप इन्हें Flipkart, Amazon और रिलायंस डिजिटल से ऑनलाइन खरीद सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Deepika Padukone बनीं Meta AI की आवाज!
इन प्लेटफॉर्म से आप 22,920 रुपये की शुरुआती कीमत पर Meta Ray-Ban Gen 1 स्मार्ट ग्लासेस को खरीद पाएंगे. इन पर 20 परसेंट तक बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है. ये ऑफर 1 दिसंबर तक मिलेगा.
Meta Ray-Ban Gen 1 स्मार्ट ग्लासेस को आप मल्टीपल फ्रेम और लेंस विकल्पों के साथ खरीद सकते हैं. इसमें आपको मेटा AI का इंटीग्रेशन मिलेगा, जिससे यूजर्स सिर्फ Hey Meta बोलकर कनेक्ट हो सकते हैं. इसका इस्तेमाल आप किसी टॉपिक के बारे में जानने या फिर सामान्य बातचीत में भी कर सकते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











