
कैब ड्राइवर ने लड़कियों से मास्क पहनने कहा, लड़कियों ने की ऐसी हरकत
AajTak
कैब ड्राइवर ने उन सबसे मास्क पहनने के लिए बोला तो उन सबको गुस्सा आ गया. एक महिला ने सबसे पहले तो ड्राइवर के चेहरे पर जोर से खांसना शुरू दिया.
सैन फ्रांसिस्को से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक महिला पैसेंजर ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर कैब ड्राइवर को तब परेशान किया जब उसने सिर्फ इतना कहा कि आप लोग मास्क पहन लीजिए. इसी बात को लेकर उन सभी को गुस्सा आ गया. (Photos: videograb) दरअसल, यह मामला सैन फ्रांसिस्को का है, एक महिला अपने दो दोस्तों के साथ कैब पर चढ़ी. इसके बाद कैब ड्राइवर ने उन सबसे मास्क पहनने के लिए बोला तो उन सबको गुस्सा आ गया. एक महिला ने सबसे पहले तो ड्राइवर के चेहरे पर जोर से खांस दिया. इसके बाद कैब ड्राइवर को गाली भी दी और अपना मास्क भी उतार दिया. इसी दौरान महिला के एक दोस्त ने खुद को कोरोना पॉजिटिव बताया और ड्राइवर का मजाक उड़ाने लगे. ये पूरा वाकया सामने वाले कैमरे में रिकॉर्ड हो गया.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











