
कैब ड्राइवर ने महिला पैसेंजर को कार से बाहर निकाला, घटना का वीडियो वायरल
AajTak
अमेरिका में एक घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, जहां एक शख्स एक महिला को कैब के अंदर से बाहर निकाल देता है.
एक कैब ड्राइवर ने अपनी कार में बैठने वाली सवारी को बाहर का रास्ता दिखा दिया. जैसे ही सवारी कार के अंदर बैठने वाली थी, उसने उन्हें बाहर निकलने को कह दिया. ये वीडियो पिछले सप्ताह का बताया गया है.
दरअसल, ये घटना अमेरिका में पेंसिलवेनिया में सामने आई. जिमी बोडे अमेरिका में लिफ्ट (Lyft) नाम की कंपनी में कैब चलाते हैं. उनकी कैब दो लोगों ने बुक की थी. महिला पैसेंजर ने ड्राइवर के साथ रंगभेद वाली टिप्पणी की, वहीं उनके साथी ने गालीगलौज की. महिला ने फोसिल्स लास्ट स्टैंड बार (Fossils Last Stand bar) के बाहर से कैब बुक की थी.
जो घटना हुई, वो बोडे की कार में लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. वीडियो में दिख रहा है, ये महिला बोडे से कहती है- आप तो गोरे व्यक्ति की तरह हैं? इस पर बोर्ड उनसे पूछने के अंदाज में कहते हैं, माफ कीजिएगा. इस पर महिला फिर से बोलती है- 'क्या बात है...आप तो नॉर्मल लोगों की तरह हैं,आप इंग्लिश भी बोल लेते हैं? ये बात कहते ही वह बोडे के कंधे पर हाथ रखती है.
इसके बाद बोडे गुस्सा हो जाते हैं और महिला से कहते हैं कि वो कार से उतर सकती हैं और उनकी राइड को कैंसिल करने जा रहे हैं. फिर बोडे महिला से कहते हैं,' यह बिल्कुल भी ठीक नहीं है. अगर कोई गोरा नहीं होगा और इस सीट पर (ड्राइवर की सीट पर) बैठा होगा तो क्या कोई अंतर पैदा होगा?
यह सुनते ही महिला भी चौंक गई. बोडे ने दोबारा कहा कि वह इस राइड को कैंसिल करने जा रहे हैं. इस महिला के साथ एक और शख्स भी मौजूद था. जो दोनों की बातचीत को सुन रहा था. उसने भी ड्राइवर के साथ अभद्रता की, मारपीट की धमकी भी दी. इस शख्स ने बोडे को गाली भी दी.
इसके बाद ड्राइवर बोडे ने घटना का वीडियो अपने फेसबुक पेज से शेयर कर दिया. इसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. जिसके बाद कई लोग सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











