
कैब करते हैं यूज, तो हो जाएं सावधान! बेहद खतरनाक है Scam का ये तरीका
AajTak
Scam Alert: शहरों में बहुत से लोग बेहतर कन्वेंस के लिए कैब का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन कैब से जुड़ा ये स्कैम शायद आपको अगली कैब बुक करने से पहले सोचने पर मजबूर कर सकता है. स्कैमर्स कैब बुकिंग ऐप्स में सेंधमारी करके लोगों का नंबर निकाल रहे हैं और उन्हें फोन कर रहे हैं. ये अपनी तरह का नया स्कैम है और बेहतर खतरनाक है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
शहरों में बेहतर कनेक्टिविटी के लिए लोग Ola और Uber जैसी कैब सर्विसेस का इस्तेमाल करते हैं. क्या हो अगर कोई इन कैब सर्विसेस के नाम पर स्कैम करने लगे. ऐसे कुछ मामले देखने को मिले हैं, जिनकी चर्चा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर काफी हो रही है. कई यूजर्स इस तरह के स्कैम की शिकायत कर रहे हैं.
एक यूजर ने Reddit पर इस स्कैम से जुड़ी तमाम डिटेल्स को शेयर किया है. पीड़ित ने बताया कि उसने Ola से एक कैब बुक की थी और ड्राइवर को कैब कन्फर्म करने के लिए कॉल भी की थी. इसके 3 मिनट बाद ही यूजर को एक अनजान नंबर से कॉल आई. जब यूजर ने कॉल उठाई तो एक शख्स ने खुद को यूजर का कैब ड्राइवर बताया.
उसने यूजर से उसकी करेंट लोकेशन पूछना शुरू किया. चूंकि, यूजर कुछ वक्त पहले ही अपने Ola ड्राइवर से बात कर चुका था, तो उसे ये मामला संदिग्ध लगा. दूसरी तरफ कॉलर लगातार यूजर से उसकी करेंट लोकेशन मांग रहा था. यूजर ने उसे बताया कि Ola ऐप में उसकी लोकेशन नजर आ रही होगी और उसने थोड़ी देर पहले ही अपने लोकेशन उसे बताई है.
ये भी पढ़ें- AI का खौफनाक अवतार! महिलाओं की फोटो से कपड़े हटा रहे ऐप्स, खूब हो रहा प्रचार
इसके बाद कॉलर चिढ़कर यूजर को गाली देने लगा, तो यूजर ने कॉल काट दी. जब पीड़ित ने Truecaller पर उस नंबर को चेक किया, तो वो Ola Fraud के नाम से दिख रहा था. यानी कई लोग इस तरह के स्कैम का शिकार हो चुके हैं. सवाल उठता है कि स्कैमर को पीड़ित का नंबर कैसे मिला होगा.
कयास है कि ये हैकर्स किसी तरह से Ola के सर्वर में एंट्री कर पा रहे हैं और यूजर्स की डिटेल्स निकाल पा रहे हैं. ये किसी एक शख्स का काम नहीं हो सकता है, बल्कि इसमें पूरी गैंग लगी होगी. हालांकि, हैकिंग के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं है. यूजर ने Reddit पर लिखा है कि स्कैमर ने Ola ऐप में मौजूद असली ड्राइवर की डिटेल्स तक को रिमूव कर दिया था.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












