
कैफे है या कॉमिक्स? अंदर जाओ तो लगता है 'किताब की कहानी' में घुसे जा रहे, VIDEO
AajTak
दक्षिण कोरिया के सियोल का एक कैफे इन दिनों खूब चर्चा में है. इस कैफे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोग हैरान रह गए. दरअसल, वीडियो में इसके अंदर जाते हुए ऐसा लग रहा है जैसे किसी किताब के अंदर घुसे जा रहे हैं.
आजकल थीम कैफे का जमाना है यानी जब लोग कोई रेस्टोरेंट या कैफे खोलते हैं तो खाने के स्वाद से ज्यादा फोकस इंटीरियर डिजाइन पर होता है. जैसे 'क्रिकेट थीम' के कैफे में हर कुछ क्रिकेट से जुड़ा होता है, फ्लावर थीम के कैफे में चारों ओर रंगीन फ्लावर्स होते हैं. इसी तरह दक्षिण कोरिया के सियोल में ग्रीम कैफे इन दिनों चर्चा में है.
ग्रीम कैफे आपको हिट कोरियाई एनिमेटेड वेब सीरीज डब्ल्यू से प्रेरित एक 2D की दुनिया में ले जाता है. दीवारों, काउंटरों, फर्नीचर और यहां तक कि कटलरी से लेकर हर चीज को यहां टू डी इमेज की तरह दिखने के लिए तैयार किया गया है. सियोल के मापु-गु जिले में स्थित, यह कैफे कॉफी लवर्स के लिए अट्रैक्शन बन गया है. इसके अलावा यह फोटोग्राफरों के बीच भी चर्चित हो गया है.
कैफे का एक वीडियो इस समय इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. @sciencegirl द्वारा एक्स पर पोस्ट किए गए वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "दक्षिण कोरिया में एक कैफे है जहां सब कुछ मोनोक्रोम है और एक ड्राइंग की तरह है. इससे आपको ऐसा महसूस होता है जैसे आप किसी कहानी की किताब में हैं. इसे कैफे येओनम-डोंग 239-20 कहा जाता है." वीडियो में भी ऐसा लग रहा है कि मानो हम किताब के पन्नों में घुसते चले जा रहे हैं.
कैफे का नाम ग्रीम, एक कोरियाई शब्द से आया है जिसका मतलब कार्टून या पेंटिंग होता है. आर्किटेक्चरल डाइजेस्ट के अनुसार, इसे कभी-कभी कैफे येओनम-डोंग 223-14 भी कहा जाता है. ये कैफे के एड्रेस में यूज होता है. वीडियो को एक्स पर 15.5 मिलियन से अधिक बार देखा गया और लोगों ने इसपर ढेरों कमेंट किए. एक यूजर ने लिखा, 'मैं भले यहां नहीं गया हूं लेकिन जानता हूं कि ये कैफे छा गया है.' एक अन्य ने लिखा- ये कितना क्रिएटिव है, यहां भला कौन नहीं जाना चाहेगा.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.










