
कैप्टन अमरिंदर सिंह को ED के जिस अधिकारी ने भेजा था समन, उसका हुआ तबादला, कहां मिली पोस्टिंग?
ABP News
रवि तिवारी 2009 बैच के IRS ऑफिसर थे. साल 2023 में उन्होंने जालंधर में ज्वाइन किया था. ED ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के बेटे रनिंदर सिंह को FEMA के कथित उल्लंघन के मामले में 12 फरवरी को समन किया था.
बीजेपी नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके बेटे रनिंदर सिंह को ED की तरफ से FEMA मामले में समन किए जाने के बाद जालंधर से ED के सबसे बड़े अधिकारी एडिशनल डायरेक्टर रवि तिवारी का तबादला कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक तिवारी का तबादला चेन्नई किया गया है. उनकी जगह दिनेश पचौरी को जालंधर ED दफ्तर में एडिशनल डायरेक्टर की जिम्मेदारी मिली है. तिवारी 2009 बैच के आईआरएस ऑफिसर थे. साल 2023 में उन्होंने जालंधर में ज्वाइन किया था.
घुटनों की सर्जरी के लिए एडमिट हैं अमरिंदर सिंह
ED ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के बेटे रनिंदर सिंह को FEMA के कथित उल्लंघन के मामले में गुरुवार को समन किया था, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री को शुक्रवार के लिए जालंधर दफ्तर बुलाया गया था. हालांकि दोनों ही ED के सामने पेश नहीं हुए. ED जालंधर दफ्तर के उच्च अधिकारी के तबादले को इस समन से जोड़ कर देखा जा रहा है. घुटने से जुड़ी सर्जरी के लिए कैप्टन अमरिंदर सिंह मोहाली के प्राइवेट अस्पताल में एडमिट हैं.
रनिंदर को पहली बार जुलाई 2016 में भेजा गया था समन













