
कैनबरा के जिस मैदान पर पहला टी20, जानें वहां कैसा है भारत-ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड
AajTak
साल 2012 के बाद से ऑस्ट्रेलिया भारत को अपने ही देश में टी20 सीरीज में नहीं हरा पाया है. ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली के बाद अब टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के कंधों पर एक बड़ी जिम्मेदारी है. पिछली 5 टी20 सीरीज में भारतीय टीम केवल एक बार ऑस्ट्रेलिया सरजमीं पर ऑस्ट्रेलिया से साल 2008 में हारी थी.
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 29 अक्तूबर यानी बुधवार से कैनबरा के मैदान पर खेला जाएगा. यह सीरीज अगले साल होने वाली टी20 सीरीज की तैयारियों के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है. मानुका ओवल के मैदान पर ये मैच खेला जाएगा. ऐसे में ये जानना जरूरी है कि आखिर दोनों टीमों का इस मैदान पर प्रदर्शन कैसा रहा है...
जानें मानुका ओवल में कैसा है दोनों टीमों का रिकॉर्ड
मानुका ओवल के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया ने अबतक कुल 5 टी20 मुकाबले खेले हैं. इसमें 2 मैच में उसे जीत मिली है, जबकि 2 में उसे हार का सामना करना पड़ा है, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है. ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका और भारत के खिलाफ इस मैदान पर टी20 मैच खेले हैं.
वहीं, इस मैदान पर टीम इंडिया के रिकॉर्ड की बात करें तो भारत ने यहां केवल एक ही टी20 मैच खेला है. उस मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को रौंदा था. ये मैच 2020 में खेला गया था.
बता दें कि साल 2012 के बाद से ऑस्ट्रेलिया भारत को अपने ही देश में टी20 सीरीज में नहीं हरा पाया है. ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली के बाद अब टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के कंधों पर एक बड़ी जिम्मेदारी है. पिछली 5 टी20 सीरीज में भारतीय टीम केवल एक बार ऑस्ट्रेलिया सरजमीं पर ऑस्ट्रेलिया से साल 2008 में हारी थी.
यह भी पढ़ें: श्रेयस अय्यर की अब कैसी है हालत, सूर्यकुमार यादव ने दिया हेल्थ अपडेट, कहा-वो मैसेज का जवाब...

मिडिल ईस्ट और अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव के बीच बांग्लादेशी खिलाड़ियों का PSL में खेलना अनिश्चित हो गया है. BCB ने साफ किया है कि अब खिलाड़ियों को पाकिस्तान भेजने से पहले सरकार की मंजूरी जरूरी होगी. सुरक्षा चिंता के कारण यह फैसला लिया गया है, जिससे कई खिलाड़ियों की उपलब्धता और इंटरनेशनल शेड्यूल पर असर पड़ सकता है.












