
कैदियों को बंधक बनाने वाले 4 आतंकियों को रूसी स्नाइपर्स ने एक-एक कर किया ढेर
AajTak
एक रूसी जेल में कैदियों को बंधक बनाने वाले 4 आतंकियों को रूसी स्नाइपर्स ने मार गिराया है और बंधकों को रिहा करा लिया है. संघीय जेल सेवा ने कहा कि सभी चार हमलावरों को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि उसके चार कर्मचारियों की चाकू लगने से मौत हो गई और अन्य का अस्पताल में इलाज किया गया जा रहा है.
रूसी स्नाइपर्स ने जेल की घेराबंदी करके जेल सुरक्षाकर्मियों को बंधक बनाने वाले चार कैदियों को मार गिराया है. इन चारों कैदियों का आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट समूह से संबंध होने की भी जानकारी सामने आई है.
राज्य समाचार एजेंसी आरआईए ने नेशनल गार्ड के हवाले से कहा, वोल्गोग्राड क्षेत्र में रूसी नेशनल गार्ड के विशेष बलों के स्नाइपर्स ने चार सटीक शॉट्स के साथ, चार कैदियों को मार गिराया, उन्होंने जेल कर्मचारियों को बंधक बना लिया था. बंधकों को रिहा कर दिया गया है.
संघीय जेल सेवा ने कहा कि सभी चार हमलावरों को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि उसके चार कर्मचारियों की चाकू लगने से मौत हो गई और अन्य का अस्पताल में इलाज किया गया जा रहा है. जेल अधिकारी ने यह भी कहा कि हमलावरों ने कुल आठ जेल कर्मचारियों और चार दोषियों को बंधक बना लिया था.
वारदात के वीडियो भी आए सामने
हमलावरों ने अपने हमले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था. इस वीडियो में पीड़ितों को खून से लथपथ देखा जा सकता है, जबकि वीडियो में एक व्यक्ति का गला कटा हुआ दिख रहा है. और एक कैदी चिल्लाकर कहा कि वे इस्लामिक स्टेट के मुजाहिदीन हैं.
अन्य वीडियो में हमलावरों को जेल परिसर में घूमते हुए दिखाया गया था, जहां उनका एक बंधक बैठा हुआ था और उसका चेहरा खून से लथपथ था.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









