
कैंसर से हो सकती थी मौत, महिला बोली- प्रेग्नेंसी ने यूं बचा ली जान
AajTak
ब्रिटेन की एक महिला का कहना है कि गर्भवती होने के कारण उनकी जान बच गई है. क्लेयर हिल्टन एलिसन नाम की इस महिला ने बताया कि प्रेग्नेंसी के दौरान उनके शरीर में हॉर्मोनल बदलाव आ रहे थे जिसके बाद ही उन्हें अपने सीने में गांठ के बारे में मालूम चल पाया था.
ब्रिटेन की एक महिला का कहना है कि गर्भवती होने के कारण उनकी जान बच गई है. क्लेयर हिल्टन एलिसन नाम की इस महिला ने बताया कि प्रेग्नेंसी के दौरान उनके शरीर में हॉर्मोनल बदलाव आ रहे थे जिसके बाद ही उन्हें अपने सीने में गांठ के बारे में मालूम चल पाया था. लिवरपूल की रहने वाली क्लेयर ने द मिरर वेबसाइट के साथ बातचीत में कहा कि जब मैं अपने प्रेग्नेंट थीं उस समय मेरे शरीर में काफी बदलाव आ रहे थे और यही कारण था कि मैं अपने ब्रेस्ट्स के आसपास के एरिया को काफी चेक करती रहती थी. अगर मैं प्रेग्नेंट नहीं होती तो मैं कभी अपनी बॉडी को लेकर इतना सतर्क नहीं होती. उन्होंने कहा कि मेरा 30वां जन्मदिन गुजरा ही था और उस समय मैं 30 हफ्ते प्रेग्नेंट थी. मेरे सीने में मुझे गांठ महसूस हुई थी. मैं डॉक्टर्स के पास चेकअप के लिए गई जिसके बाद मुझे ब्रेस्ट क्लीनिक में जांच के लिए भेज दिया गया था.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












