
कैंसर परखने के लिए पेट में डाला कैमरा फिर अंदर जो दिखा, डॉक्टरों को चक्कर आ गया Photo
AajTak
अमेरिका का एक 63 वर्षीय व्यक्ति पेट के कैंसर की रेगुलर जांच के लिए डॉक्टरों को पास पहुंचा. डॉक्टरों ने इसके लिए पेट में कैमरा डाला. कैमरे में पेट के अंदर उन्हें जो दिखा उससे उनके होश उड़ गए.
मेडिकल के इतिहास में आए दिन ऐसे ऐसे अनोखे मामले सामने आते हैं कि डॉक्टर भी हैरान रह जाते हैं. अमेरिकन जर्नल ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी में हाल ही में अमेरिका के एक 63 वर्षीय व्यक्ति का ऐसा ही मामला पब्लिश किया है. इसमें एक आदमी के शरीर के अंदर जो दिखा उससे डॉक्टरों के होश ही उड़ गए.
दरअसल, ये शख्स इस साल की शुरुआत में कोलन कैंसर की रेगुलर जांच के लिए आया था, और मिसौरी अस्पताल के डॉक्टरों ने उसकी कोलोनोस्कोपी की. इस प्रक्रिया में किसी भी असामान्यता की जांच के लिए आंतों में एक कैमरा डाला जाता है. यहां शरीर में कैमरा डालने पर डॉक्टरों को जो दिखा उससे उनकी खोपड़ी घूम गई. ये एक मक्खी थी जो किसी तरह गैस्ट्रिक एसिड से बच गई थी और आदमी के शरीर के अंदर जीवित और आराम से बैठी थी. डॉक्टरों ने अमेरिकन जर्नल ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी में लिखा, "यह मामला एक बहुत ही दुर्लभ कोलोनोस्कोपिक फाइंडिंग है. हालांकि ये मक्खी शख्स के पेट में जिंदा कैसे पहुंची ये बात अभी भी समझ से परे है.
ये भी एक सच है कि फलों और सब्जियों में रखे मक्खी के लार्वा कभी-कभी हमारे पेट के एसिड से बच सकते हैं और फिर हमारी आंतों में पनप सकते हैं. इधर, डॉक्टर के अनुसार, मरीज ने कोलोनोस्कोपी से एक दिन पहले केवल साफ लिक्विड फूड लिया था. अपने 24 घंटे के फास्ट से एक दिन पहले, उन्होंने पिज़्ज़ा और सलाद खाया था, लेकिन उन्हें अपने खाने में मक्खी या गंदगी जैसी कोई चीज याद नहीं. डॉक्टरों के उकसाने पर भी मक्खी वहां से नहीं हिली और फिलाहाल शख्स के पेट में बनी हुई है. उसे हटाने के लिए डॉक्टर दूसरे तरीके तलाश रहे हैं.
ये कोई पहला मामला नहीं है बल्कि लोगों के शरीर से अजीबोगरीब चीजें निकलने के कई मामले पहले भी आते रहे हैं. बीते दिनों पंजाब के मोगा में 40 साल के आदमी के पेट से ऑपरेशन करके कई तरह का सामान निकाला गया. तीन घंटे लंबी चली सर्जरी में शख्स के पेट से ईयरफोन, नट-बोल्ट, स्क्रू, राखी, माला, पेच, सेफ्टी पिन, लॉकेट सहित 100 से ज्यादा चीजें निकलीं. शख्स के परिवार ने बताया कि वह यह सब चीजें कैसे और कब खा गया, उनको नहीं पता. साथ ही घरवालों ने बताया कि उनका बेटा मानसिक तौर पर भी परेशान रहता है.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.










