
कैंसर ट्रीटमेंट के नाम पर लोगों को इमोशनल कर इकठ्ठा किया चंदा, फिर एक दिन नए फ्लैट की शेयर की तस्वीर
AajTak
यह दुनिया एक दूसरे के मदद से चलती है. सदियों से इंसानियत की बुनियाद यही रही है. मुश्किल में फंसे इंसान को सहारा देना और उसकी परेशानियों को दूर करना. लेकिन सोचिए, जब इसी इमोशन का इस्तेमाल ठगी के लिए किया जाए तो क्या होगा? इमोशन्स का सहारा लेकर लोगों को धोखा देना.
यह दुनिया एक दूसरे के मदद से चलती है. सदियों से इंसानियत की बुनियाद यही रही है. मुश्किल में फंसे इंसान को सहारा देना और उसकी परेशानियों को दूर करना. लेकिन सोचिए, जब इसी इमोशन का इस्तेमाल ठगी के लिए किया जाए तो क्या होगा? इमोशन्स का सहारा लेकर लोगों को धोखा देना.
चीन के एक शख्स का ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसकी कहानी जानकर किसी का भी दूसरों पर से भरोसा उठ सकता है. आइये जानते हैं मामला क्या है.
चीन में 29 साल के लैन नाम के शख्स ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर की. उसमें उसने दावा किया कि वह कैंसर से पीड़ित है. इलाज के लिए उसे 900,000 युआन (लगभग डेढ़ करोड़ रुपये) की जरूरत है. उसने कहा कि यदि यह रकम नहीं जुटाई गई तो उसे अपनी जिंदगी से हाथ धोना पड़ेगा.
मदद के लिए आने लगे पैसे
लैन ने आगे लिखा कि वह अभी और जीना चाहता है, और लोगों से मदद की गुहार लगाई. इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी. लैन को सहानुभूति के साथ मदद मिलनी भी शुरू हो गई. लेकिन कुछ समय बाद उसकी सच्चाई ने सबको हैरान कर दिया.
लेकिन फिर एक दिन लैन ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर सबको हैरान कर दिया.उसने अपने नए फ्लैट की तस्वीर डालते हुए दावा किया कि यह आशियाना उसने खुद के पैसों से खरीदा है. इस पोस्ट ने फॉलोअर्स को चौंका दिया, क्योंकि जो शख्स कुछ दिन पहले अपनी जिंदगी बचाने के लिए मदद की गुहार लगा रहा था, वह अचानक करोड़ों का फ्लैट कैसे खरीद सकता है?

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











