
केरल: CM योगी की बाइक रैली में हंगामा, भाजपा कार्यकर्ताओं की नारेबाजी के बाद झड़प
AajTak
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को केरल के कोयंबटूर में थे. वो वहां भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन के पक्ष में बाइक रैली करने गए थे. रैली के दौरान ही भाजपा कार्यकर्ताओं और दूसरे समुदाय के लोगों बीच झड़प हो गई, जिससे इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को केरल के कोयंबटूर में थे. वो यहां भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष और कोयंबटूर दक्षिण से पार्टी की उम्मीदवार वनाथी श्रीनिवासन के समर्थन में बाइक रैली करने पहुंचे थे. रैली के दौरान शहर में कड़ी सुरक्षा भी थी. हालांकि, इतनी सुरक्षा के बावजूद रैली में हंगामा हो ही गया. रैली के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और दूसरे पक्ष के बीच झड़प भी हुई. दरअसल, सीएम योगी की बाइक रैली बिग बाजार स्ट्रीट से गुजर रही थी. इस इलाके में दूसरे समुदायों की दुकानें हैं. यहीं पर भाजपा कार्यकर्ताओं और दूसरे समुदाय के बीच टकराव हो गया. भाजपा कार्यकर्ताओं पर नारे लगाकर भड़काने का आरोप है. कार्यकर्ताओं ने दुकानें भी बंद कराईं और जिन्होंने दुकानें बंद नहीं कीं, उनकी दुकान पर पथराव किया. मौके पर पुलिस मौजूद थी और उसने दोनों पक्षों को शांत कर स्थिति नियंत्रित कर दी.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









