
केरल: 24 घंटे में कोरोना के 400 नए मामले, राज्य में 3 हजार से ज्यादा एक्टिव केस
AajTak
Kerala में COVID19 के 400 नए मामले आए हैं. वहीं, संक्रमण से पीड़ित 593 मरीज recover भी हुए हैं. वहीं देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के 71 मामले दर्ज किए गए हैं. यहां एक मरीज की मौत हुई है.
केरल में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 400 नए केस दर्ज किए गए हैं. वहीं, 593 मरीज ठीक होकर घर लौट गए हैं. बीते दिन राज्य में एक भी मौत दर्ज नहीं की गई है. यहां केंद्र सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक पिछली 22 मौतों को डेटा में जोड़ा गया है. वहीं, दस्तावेजों की कमी के कारण 3 मौतों को दर्ज नहीं किया जा सका. केरल में कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 67,797 हो गई है. राज्य में अब संक्रमण के 3,833 एक्टिव मामले हैं.
दिल्ली में बीते दिन कोरोना संक्रमण के 71 नए मामले सामने आए हैं. पिछले 24 घंटों में कोरोना के कारण राजधानी में एक मरीज की मौत हुई है. वहीं, कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 64 नए मामले दर्ज किए गए हैं. वहीं, कोरोना के 62 मरीज रिकवर हुए हैं. यहां एक मरीज की मौत हुई है. राज्य में कोरोना के 1,777 एक्टिव केस हैं. यहां पॉजिटिविटी रेट 0.24 प्रतिशत है.
बीते दिन हुई 149 लोगों की मौत
देश में शनिवार को 24 घंटों में कोविड-19 के 1,421 नए मामले सामने आए. इस दौरान 149 लोगों की मौत दर्ज की गई है. देशभर में कोरोना के एक्टिव मामलों की बात करें तो ये 16,187 हैं. इससे पहले देशभर में कोरोना 1,660 नए मामले दर्ज किए गए थे. इसका मतलब है कि मामलों में गिरावट देखी गई है.
खत्म नहीं हुआ कोरोना का खतरा

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










