
केरल से लेकर बंगाल तक... PM मोदी 27 फरवरी से 7 मार्च तक करेंगे ताबड़तोड़ दौरा
AajTak
सबसे पहले पीएम मोदी नरेंद्र 27 फरवरी को केरल जाएंगे. इसके बाद 28 फरवरी को पश्चिम बंगाल, फिर एक मार्च को तमिलनाडु और दो मार्च को असम का दौरा करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले दो सप्ताह में पांच चुनावी राज्यों का ताबड़तोड़ दौरा करेंगे और कई परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे. सबसे पहले पीएम मोदी 27 फरवरी को केरल जाएंगे. इसके बाद 28 फरवरी को पश्चिम बंगाल, फिर एक मार्च को तमिलनाडु और दो मार्च को असम का दौरा करेंगे. पीएम नरेंद्र मोदी सात मार्च को कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड में एक बड़ी जन सभा करेंगे. बीजेपी ने इसे मेगा रैली का नाम दिया है, जिसमें लाखों लोगों को जुटाने का लक्ष्य है. इस दिन पश्चिम बंगाल के लिए निकाली जा रही बीजेपी की पांचों परिवर्तन यात्राओं का समापन होगा. संभावना है कि चुनाव आयोग मार्च के पहले सप्ताह में पांच राज्यों के चुनावों की घोषणा करेगा.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











