
केरल सरकार का बड़ा फैसला, सबरीमाला और सीएए प्रदर्शनकारियों पर दर्ज केस होंगे वापस
AajTak
सबरीमाला और नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले लोगों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएंगे. केरल कैबिनेट ने यह फैसला ले लिया है.
विधानसभा चुनाव से पहले केरल सरकार ने बड़ा फैसला किया है. सबरीमाला और नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले लोगों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएंगे. केरल कैबिनेट ने यह फैसला ले लिया है. सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश और सीएए का विरोध करने वाले लोगों के खिलाफ सैकड़ों मामले दर्ज किए गए थे. गौरतलब है कि सबरीमाला मंदिर में हर उम्र की महिलाओं के प्रवेश के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद केरल में बड़े पैमाने पर हिंसा हुई थी. 2018 में पांच बार केरल बंद किया गया था और कई जगहों पर हिंसा हुई थी. इस हिंसा के मामले में करीब 50 हजार लोगों के ऊपर केस दर्ज किया गया था. विपक्ष लगातार केस वापस लेने की मांग कर रहा था.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









