
केरल: मजदूर की किस्मत चमकी, 40 रुपये के लॉटरी से जीते 80 लाख
AajTak
केरल सरकार की तरफ से निकाली जाने वाली साप्ताहिक कारुण्य प्लस लॉटरी में पश्चिम बंगाल के मजदूर प्रतिभा मण्डल ने बाजी मार कर 80 लाख रुपये का इनाम जीता है.
कभी-कभी ऐसा होता है जब एक पर्ची से किसी गरीब मजदूर की किस्मत चमक जाती है. ऐसा ही एक मामला सामने आया है केरल से जहां एक मजदूर की लॉटरी लग गई. केरल सरकार की तरफ से निकाली जाने वाली साप्ताहिक कारुण्य प्लस लॉटरी में पश्चिम बंगाल के मजदूर प्रतिभा मण्डल ने बाजी मार कर 80 लाख रुपये का इनाम जीता है. (Photo of worker Prathibha Mandal) दरअसल, प्रतिभा एक प्रवासी मजदूर है और तिरुवनंतपुरम में कंस्ट्रक्शन का काम करने के लिए पहुंचा था. प्रतिभा 40 रुपये की खरीदी गई लॉटरी टिकट का विजेता बन गया. अचानक से मिली इस रकम से वो खुश भी थे और थोड़े डरे हुए भी थे. उनको समझ नही आ रहा था कि इतनी बड़ी रकम लेकर कहां और कैसे जाएं क्योंकि उनका कोई बैंक एकाउंट भी नहीं था. (सभी तस्वीरें- सांकेतिक) प्रतिभा सीधे पूजापुरा पुलिस स्टेशन गया और पुलिस से अपनी सुरक्षा की मांग की. इसके बाद पुलिस ने पूजापुरा कैनरा बैंक के कर्मियों को पुलिस स्टेशन बुलाया और प्रतिभा का अकाउंट खुलवाया और लॉटरी टिकट को बैंक लॉकर में रखवाया.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











