
केरल के राज्यपाल बोले, 'मैंने RSS के किसी आदमी को राजभवन में रखा हो तो साबित करें CM'
AajTak
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने खुदपर लगे आरोपों के जवाब में कहा कि मैंने आरएसएस से किसी को राजभवन में रखा हो, ऐसा कुछ किया हो तो इसका एक उदाहरण दिखा दीजिए, मैं अपना इस्तीफा दे दूंगा. खान ने कहा कि सीएम के अंदर एक डर की भावना है और कुछ नहीं.
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के बीच आए दिन का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब कुलपति वाले मामले पर खान ने मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को उनके द्वारा राजनीतिक हस्तक्षेप का एक उदाहरण दिखाने के लिए खुले तौर पर चुनौती दी. उन्होंने खुदपर लगे आरोपों के जवाब में कहा कि मैंने आरएसएस से किसी को राजभवन में रखा हो, ऐसा कुछ किया हो तो इसका एक उदाहरण दिखा दीजिए, मैं अपना इस्तीफा दे दूंगा. खान ने कहा कि सीएम के अंदर एक डर की भावना है और कुछ नहीं.
कुलपतियों का इस्तीफे मांगने पर छिड़ा विवाद
गौरतलब है कि हाल में खान ने 9 विश्वविद्यालयों के कुलपतियों का इस्तीफा मांगा था. इसके बाद CPM की ओर से राज्यपाल पर विश्वविद्यालयों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार द्वारा किए गए प्रयास को कमजोर करने का आरोप लगाया गया. साथ ही कहा गया कि राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के समर्थकों को जगह देने के लिए राज्यपाल केरल विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्यों को हटा रहे हैं.
बताते चलें कि खान ने नौ विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को इस्तीफे का निर्देश देने के पीछे सुप्रीम कोर्ट के फैसले को आधार बताया था. सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर एमएस राजश्री की नियुक्ति रद्द कर दिया था. सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस एमआर शाह की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा था कि यूजीसी नियमों के अनुसार कुलपति का चयन करने के लिए पैनल को तीन नाम की सिफारिश करनी होती है लेकिन यहां केवल एक नाम बढ़ाया गया जो नियमों का उल्लंघन है. लेकिन इस फैसले के खिलाफ कुलपतियों ने केरल हाईकोर्ट का रुख किया और हाईकोर्ट ने उन्हें राहत दे दी.
'... तो क्या इस्तीफा देंगे सीएम विजयन?'
खान ने आगे कहा कि सीएम बार-बार कह रहे हैं कि मैं आरएसएस के लोगों को राजभवन में लाने के लिए ऐसा कर रहा हूं. अगर मैंने एक भी व्यक्ति को नामांकित किया है, केवल आरएसएस के नहीं, बल्कि किसी भी व्यक्ति को, तो मैं इस्तीफा दे दूंगा. लेकिन अगर वह इसे साबित नहीं कर पाए तो क्या वह इस्तीफा देने को तैयार होंगे?

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










