
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के काफिले में घुसी अज्ञात कार, 2 गिरफ्तार
AajTak
जब राज्यपाल का काफिला गुजर रहा था तभी ब्लैक कलर की स्कॉर्पियो कार गवर्नर के रास्ते में आ गई और फ्लीट में चल रही सुरक्षा कर्मी की गाड़ी से टकरा गई. पुलिस ने बताया कि स्कॉर्पियो को चालान कर सीज किया गया है. साथ ही दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है.
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के काफिले में शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार अज्ञात कार घुस गई. कार ने काफिले में चल रहे सुरक्षा कर्मी की गाड़ी में टक्कर मार दी. दरअसल, जब राज्यपाल का काफिला गुजर रहा था तभी ब्लैक कलर की स्कॉर्पियो कार गवर्नर के रास्ते में आ गई और फ्लीट में चल रही सुरक्षा कर्मी की गाड़ी से टकरा गई. गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान निजी प्रोग्राम में नोएडा सेक्टर-77 में आए थे. पुलिस ने मौके से कार को बरामद कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ये घटना नोएडा सेक्टर-113 थाना क्षेत्र की है.
घटना पर नोएडा पुलिस का बयान आया है. नोएडा पुलिस ने कहा है कि उक्त प्रकरण में थाना 113 में FIR रजिस्टर्ड हो गई है और स्कॉर्पियो को चालान कर सीज किया गया है. साथ ही दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि दोनों व्यक्ति शराब के नशे में थे. दोनों आरोपियों की पहचान गाजियाबाद निवासी गौरव सोलंकी और मोनू कुमार के रूप में हुई है.
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान नोएडा में एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद दिल्ली जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार कार उनके काफिले में घुस गई. तेज रफ्तार वाहन ने राज्यपाल के काफिले में दो बार टक्कर मारी.
गौरतलब है कि राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपनी बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं. पिछले दिनों उन्होंने UCC को लेकर कहा था कि इसका विरोध गलत तरीके से किया जा रहा है. उन्होंने साफ करने की कोशिश की थी, कि यह कानून रीति-रिवाजों पर बिल्कुल भी चोट नहीं है. राज्यपाल ने कहा था कानून का लक्ष्य केवल न्याय की समानता है. चंडीगढ़ में दिए बयान में राज्यपाल ने कहा था कि UCC सभी समुदायों को समान न्याय देने का संवैधानिक उद्देश्य है. हालांकि इसको लेकर गलत नैरेटिव गढ़ा जा रहा है.
राज्यपाल ने कहा था कि UCC के इर्द-गिर्द एक गलत नैरेटिव गढ़ा जा रहा है कि इसे अपनाने से हमारी धार्मिक प्रथाओं में घुसपैठ होगी. ऐसा बिलकुल नहीं है बल्कि इससे सभी समुदाय की महिलाओं को समान न्याय मिलेगा. चाहे वह वैवाहिक हो या संपत्ति विवाद.
UCC पर क्या था बयान फरवरी में चंडीगढ़ में शामिल एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि आज जो आपत्ति उठाई जा रही है कि समान नागरिक संहिता लागू हो जाती है तो इससे हर समुदाय की पहचान मिट जाएगी और वे विवाह संपन्न कराने, मृतकों को दफनाने और सभी प्रकार की चीजों के लिए एक समान पद्धति अपनाने के लिए मजबूर हो जाएंगे. पूरी तरह से निराधार है. इसका उद्देश्य ये नहीं कि आप क्या रीति-रिवाज और अनुष्ठान अपनाएंगे. यह केवल न्याय की समानता के लिए है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








