
केरल, कश्मीर और लद्दाख में आज ही मनाई जा रही ईद, जानें बाकी राज्यों में कब मनाई जाएगी ईद
AajTak
सऊदी अरब समेत खाड़ी मुल्कों और कुछ अन्य देशों में आज 10 अप्रैल को ही ईद मनाई जा रही है. भारत में भी केरल, कश्मीर और लद्दाख में मुस्लिम समुदाय के लोग आज ही ईद मना रहे हैं. हालांकि, अन्य राज्यों में ईद के लिए कल 11 अप्रैल की तारीख मुकरर है.
जम्मू कश्मीर, लद्दाख और केरल में आज बुधवार को ही ईदी मनाई जा रही है, लेकिन बाकी भारत में ईद कल गुरुवार को मनाई जाएगी. ईद का त्यौहार चांद देखकर मनाया जाता है और केरल समेत जम्मू कश्मीर और लद्दाख में लोगों को चांद नजर आ गया था.
आज, बुधवार को ही सऊदी अरब समेत खाड़ी मुल्कों में भी ईद मनाई जा रही है, जिसके आधार पर कुछ मुल्कों को छोड़ बाकी दुनिया की मुस्लिम आबादी अगले दिन ईद मनाती हैं. मसलन, सऊदी अरब, कतर, यूनाइटेड अरब अमीरात, ईरान, बहरीन, इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और कुवैत जैसे मुल्कों में आज 10 अप्रैल को ही ईद मनाई जा रही है.
यह भी पढ़ें: Eid 2024: मंगलवार को नहीं दिखा ईद-उल-फितर का चांद, भारत में 11 अप्रैल को मनाई जाएगी ईद
ईद मनाने पर क्या बोले मुफ्ति नसीर-उल-इस्लाम
भारत में आमतौर पर सऊदी अरब में ईद होने के अगले दिन ईद मनाई जाती है लेकिन जम्मू कश्मीर में मुफ्ति नसीर-उल-इस्लाम ने ऐलान किया था कि चांद शव्वाल का चांद (जिसे आमतौर पर ईद का चांद कहा जाता है) देख लिया गया है और ईद बुधवार को ही मनाई जाएगी. उन्होंने बताया था कि उनकी अध्यक्षता में एक कंसुलेटिव कमेटी बनाई गई थी, जिसे अलग-अलग हिस्से से चांद देखे जाने की जानकारी दी गई.
कब मनाई जाती है ईद?

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











